Category Archives:  Spiritual

क्या आप बुरे सपनो से परेशान है तो अपनाये ये आसान से उपाय, फिर कभी नहीं आएंगे बुरे सपने

Feb 12 2020

Posted By:  Sunny

सपने देखना बुरा नहीं है और ना ही सपने देखना या ना देखना हमारे बस में है, कई बार हमे बहुत ही अच्छे सपने आते है | जिसकी वजह से हम पुरे दिन ख़ुशी महसूस करते है | लेकिन कई बार कुछ ऐसे डरावने सपने भी आ जाते है जो हमारी रातो की नींद भी उड़ा देते है | कुछ लोग इन डरावने सपनो की वजह से बहुत परेशान होते है, इस वजह से कई लोग तो रात को सोने से भी कतराने लगते है | ऐसे में आज हम आपको इन डरावने सपनो से निजात दिलाने के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे है, तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |

करे शिव मंत्रो का जाप


यदि आप बुरे सपनो से परेशान है तो आप शिव मंत्रो का जाप करे | रात को सोने से पहले शिव मंत्र का जाप करने से बुरे सपने नहीं आते है |



रखे लोहे की वस्तु


रात को सोने से पहले अपने बिस्तर के नीचे छोटा लोहे का टुकड़ा रख दे, इससे आपको बुरे सपनो से छुटकारा मिलेगा | इसके लिए आप चाहे तो लोहे की कील या कोई भी लोहे की वस्तु रख सकते है |

हनुमान चालीसा का करे जाप


बुरे सपनो से निजात पाने के लिए सबसे कारगर उपाय है, सोने से पहले हनुमान चालीसा का जाप | हनुमान जी के नाम मात्र से से बुरी शक्तियां पल में दूर हो जाती है | इसीलिए आप सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करे, इससे आपका मन शांत होगा और बुरे सपने भी नहीं आएंगे |

ताम्बे के पात्र में रखे जल


बुरे सपनो से बचने के लिए आप बिस्तर के पास ताम्बे के पात्र में जल भरकर रखे | इसके बाद सवेरे इस जल को किसी पौधे के गमले में डाल दे | ये बुरे सपनो से छुटकारा दिलाता है |

जूते चप्पल रखे दूर


आप रात को अपने बिस्तर के पास जूते चप्पल ना रखे, कई बार ये बुरे सपनो का कारक बनता है | इसीलिए सोने से पहले जूते चप्पलो को अपने बिस्तर से दूर रखे |



गंगाजल का छिड़काव


यदि आप रोज रोज के बुरे सपनो से परेशान है तो रात को सोने से पहले कमरे में गंगाजल का छिड़काव करे | इससे आपको बुरे सपने नहीं आएंगे, साथ ही नींद भी अच्छी आएगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर