Category Archives:  Spiritual

जीवन के घोर संकट को चुटकियों में खत्म कर सकते है ये लाल किताब के टोटके, जानिए

Feb 13 2020

Posted By:  Sunny

कई बार एक हंसती खेलती जिंदगी में अचानक ही कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे जिंदगी में हर ओर से मुसीबते आने लगती है और जीवन कठिनाइयों से भर जाता है | ज्योतिष की माने तो ऐसा जीवन में कई बार राशि व ग्रहो की प्रतिकूल दशा या कुंडली में किसी दोष के कारण होता है | ये दोष कई प्रकार के होते है, जैसे पितृदोष, सर्पदोष या कई बार शनि की साढ़ेसाती लगने से भी जीवन प्रभावित होता है | इन वजहों से जातक का जीवन कई कठिनाइयों से भर जाता है | सेहत से जुडी परेशानी तो कभी आर्थिक समस्या से व्यक्ति घिरा रहता है |




ऐसे में अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या से ग्रसित है और चाहकर भी आप ऐसी समस्या से उभरने में नाकाम महसूस कर रहे है, तो हम आपके लिए लाल किताब के कुछ उपाय लाये है | इनके करने से आपको शीघ्र ही अपनी परेशानी से छुटकारा मिल जायेगा |

गाय को रोटी खिलाना


गाय को रोटी खिलने से कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है | यदि गाय को नित गुड वाली रोटी खिलाई जाये तो कई परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है | इसके लिए आप रोज सवेरे पहली रोटी गाय के लिए बनाये, फिर इस रोटी को गुड के साथ गाय को खिला दे | एक माह तक इस उपाय को करने से शीघ्र ही आपके कई ग्रह शांत होने लगेंगे |

कौवे या पक्षियों को दाना खिलाये 


कुंडली में पितृदोष होने पर सेहत पर प्रभाव पड़ता है, शरीर रोगो से घिर जाता है | कुंडली में पितृदोष होने पर कौवे को दाना खिलाना चाहिए | कौवे को दाना खिलाने से पितृ शांत होते है तथा पितृ दोष भी दूर होता है |

छाया दान 


कुंडली में शनि की सही स्थिति नहीं होने पर शनि के कोप का सामना करना पड़ता है | शनि के कोप से बचने के लिए आप शनिवार के दिन छायादान करे | इसके लिए आप एक लोहे की कटोरी में सरसो का तेल डाले फिर उसमे अपन परछाई देखे | इसके बाद उसमे एक रूपये का सिक्का डाल दे, अब उस कटोरी को शनि मंदिर में रख आये | इस उपाय से शीघ्र ही आपको शनि के कोप से छुटकारा मिल जायेगा |



जल का अर्पण


जीवन की परेशानियों से निजात पाने के लिए आप एक ताम्बे के लोटे में जल भर ले अब इसमें लाल चन्दन मिला दे | रात के समय ये लोटा अपने बिस्तर के पास रखे, इसके बाद सवेरे नहाने के बाद इस जल को तुलसी के पौधे को चढ़ा दे | लगातार 11 दिनों तक इस उपाय को करने से कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर