Category Archives:  News

दुनिया के 5 सबसे जहरीले जीव, जो सिर्फ पलों में मौत की नींद सुला सकते है....

Feb 13 2020

Posted By:  Sunny

ये दुनिया अजीबोगरीब विचित्र जीव जंतुओं से भरी हुयी है | कुछ जीव तो ऐसे है जिनसे मानव जाती आज तक अनभिज्ञ है | आपने कई बार कुछ जीव ऐसे देखे होंगे जो देखने में बहुत ही प्यारे लगते है | वहीँ कुछ जीव ऐसे भी होते है जिनसे हमेशा दूर रहने की सलाह दी जाती है | आज हम आपको कुछ ऐसे जहरीले जंतुओं के बारे में बताने जा रहे है, जो बेहद ही जहरीले है | अगर आपको कहीं आपो ये जीव दिख जाये तो तुरंत वहां नौ दो ग्यारह हो जाये, क्योंकि इसी में आपकी भलाई है |

इंडियन रेड स्कॉर्पियन




बिच्छू तो आपने कई देखे होंगे, पर ये बिच्छुओं की प्रजाति का सबसे जहरीला बिच्छू है | ये मूलतः पाकिस्तान, नेपाल और भारत में पाया जाता है, इसी वजह से इसे इंडियन रेड स्कॉर्पियन कहा जाता है | इस बिच्छू के डंक मारने के 72 घंटे में इंसान की मौत निश्चित है |

फ़नल वेब स्पाइडर


ये मकड़ी मूलतः ऑस्ट्रेलिया में पायी जाती है | इसका जहर सायनाइड से भी खतरनाक होता है | ये मकड़ी किसी को काट ले तो महज 15 मिनट में व्यक्ति मौत की नींद सो सकता है |

कोन स्नैल


वैसे तो दुनिया में घोंघे की 600 से भी ज्यादा प्रजातियां है, लेकिन ये सबसे ज्यादा जहरीला होता है | इसका जहर मनुष्य के शरीर में पहुँच जाए तो कुछ ही पलों में व्यक्ति लकवाग्रस्त हो सकता है | इसीलिए इसे कभी भी छोटा सा घोंघा समझने की गलती ना करे |

ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस


आपने कई ऑक्टोपस देखे होंगे, दुनिया में 300 से भी ज्यादा ऑक्टोपस की प्रजाति है | इनमे ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस सबसे खतरनाक है | ये किसी को काट ले तो, सिर्फ एक बाइट में ये 25 लोगो की जान ले सकता है | जानकारी के अनुसार महज 30 सेकंड में इंसान की मौत भी हो जाती है |



बॉक्स जेलिफ़िश


ये तो सभी जानते है कि जेलीफिश दिखने में खूबसूरत लेकिन बेहद ही खतरनाक और जहरीली होती है | लेकिन ये बॉक्स जेलिफ़िश आज तक पायी सबसे जहरीली जेलिफ़िश है | यहाँ तक बताया जाता है कि अब तक जितने भी जहरीले जीव पाए गए है, उनमे ये सबसे जहरीली जीव है | ये एक बार में 60 लोगो को अपने जहर का शिकार बना सकती है, इतना ही नहीं केवल 1 मिनट में व्यक्ति की मृत्यु भी निश्चित है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर