Category Archives:  LifeStyle

अपने रिलेशन में इन बातो का ध्यान रखेंगे तो कभी नहीं होगा ब्रेकअप, अटूट बनेगा रिश्ता

Feb 14 2020

Posted By:  Sunny

एक रिलेशनशिप में जाना बहुत आसान होता है, लेकिन उसे निभाना उसे भी कई गुना कठिन होता है | एक रिश्ते में छोटी छोटी गलतियां एक रिश्ते को तबाह कर देती है | ऐसे में अगर आप भी रिलेशनशिप में है या अभी आपका रिश्ता नया है तो कुछ बाते है जो आपको जानना जरुरी है, तभी आपका रिश्ता टिका रहेगा और उसमे प्रेम बना रहेगा |

दे वक़्त




एक मजबूत रिलेशन वक़्त की धीमी आंच पर पकता है | इसीलिए अपने रिश्ते में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करे | अपने पार्टनर को चीजों को समझने के लिए वक़्त दे, उसके साथ अच्छा समय बिताएं | पार्टनर को समय नहीं देना एक रिश्ते के टूटने की सबसे बड़ी वजह होता है |

दे आजादी


एक रिश्ते में आजादी बहुत जरुरी होती है | खासकर लड़के रिश्ते में आने पर अपने पार्टनर पर कई तरह की पाबंदियां लगा देते है | पाबंदियां किसी को पसंद नहीं होती है, ऐसा करने से रिश्ते में एक घुटन पैदा हो जाती है | जो उस रिश्ते के टूटने की वजह बनती है | अपने पार्टनर पर विश्वास करना सीखे और उन्हें आजादी दे |

रखे ख्याल


रिलेशनशिप में अपने पार्टनर का हमेशा ख्याल रखे | उसकी पसंद नापसंद जाने और उसे महत्व दे | उन्हें बार बार स्पेशल महसूस करवाए ताकि उन्हें लगे कि आप उनकी परवाह करते है |

गुस्से पर रखे काबू


आपने देखा होगा कि कुछ लड़को की आदत होती है कि वे छोटी छोटी बातो पर गुस्सा हो जाते है | और गुस्से में वो काफी कुछ बोल जाते है, जिसका सीधा असर उनके रिश्ते पर पड़ता है | ऐसे में अगर आप की आदत भी ऐसी है तो अच्छा है, कि आप अपनी आदत में बदलाव कर दे क्योंकि ये आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकता है | 



दिखाए भरोसा


किसी भी रिश्ते की नीव भरोसे पर टिकी होती है, इसीलिए आप अपने रिश्ते में अपने पार्टनर पर विश्वास जताये | जिस रिश्ते में भरोसा होता है, उस रिश्ते को कोई नहीं तोड़ सकता है | इसीलिए अपने और पार्टनर के बीच किसी भी तरह के शक को ना आने दे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर