Category Archives:  Spiritual

इस मंदिर में पूरी होती है कुंवारो की मुराद, एक बार दर्शन से मिलता है मनचाहे जीवनसाथी का वरदान

Feb 16 2020

Posted By:  Sunny

हमारे देश में देवी देवताओ के कई मंदिर और तीर्थ स्थल है, देश में स्थित प्रत्यके मंदिर की अपनी अलग विशेषता है, महत्व है | इसीलिए लोग दूर दूर से इन मंदिरों में अपनी मुराद लेकर जाते है | हमारे देश में बने कुछ मंदिर अपना विशेष महत्व रखते है, इनके बारे में कहा जाता है कि यहाँ दर्शन करने वाले व्यक्ति की हर मुराद जरूर पूरी होती है | आज हम आपको ऐसे ही विशेष शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे है, जो अपनी विशेषता के लिए जाना जाता है |


हम जिस मंदिर के बारे में बताने जा रहे है,उसके बारे में कहा जाता है कि यहाँ दर्शन करने वाले कुंवारों की मनोकामना शीघ्र पूरी हो जाती है और उनको शीघ्र ही उनका जीवनसाथी मिल जाता है | 



बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण महर्षि व्यास के पिता पारसनाथ ने करवाया था | यह मंदिर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिला मुख्यालय से 55 Km नेशनल हाईवे 24 पर पड़ने वाले मैगलगंज कस्बे से छह किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में मढिया घाट पर स्थित है | ये मंदिर अपनी विशेषता के चलते आस पास के जिलों में भी प्रसिद्द है |


बताया जाता है कि यदि किसी के जीवन में विवाह को लेकर परेशानी चल रही है, विवाह नहीं हो पा रहा है तो उसे इस मंदिर में अवश्य जल चढ़ाना चाहिए | यहाँ दर्शन करने वाले व्यक्ति की मुराद जरूर पूरी होती है, यही वजह है कि सावन के माह में यहाँ भक्तो की लम्बी कतार लगी होती है | यहाँ दर्शन करने वाले ऐसे कई भक्त है जिनके भगवान शिव के आशीर्वाद के चलते ही विवाह हुआ है, इसीलिए वे भक्त यहाँ नित दर्शन के लिए आते है | यहाँ दर्शन करने वाले लोगो को उनका जीवनसाथी शीघ्र ही मिल जाता है |


ये मंदिर गोमती नदी के किनारे पर स्थित है, बताया जाता है कि यहाँ स्नान करने से कुष्ठ रोगो से मुक्ति मिल जाती है | ऐसा बताया जाता है कि इस मंदिर में भोर के समय अश्वत्थामा महादेव की पूजा करने आते है |

यदि आपके जीवन में भी विवाह से जुडी कोई समस्या चल रही है तो एक बार इस मंदिर में महादेव के दर्शन करने जरूर जाए |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर