Category Archives:  Entertainment

असल जिंदगी में एक दूसरे का मुँह भी नहीं देखते ये टीवी के मशहूर कपल, फिर भी करते है रोमांटिक सीन

Feb 17 2020

Posted By:  Sunny

टीवी की दुनिया के कई सीरियल सालो से चलते आ रहे है और लोगो की जिंदगी का हिस्सा बन चुके है | अब ऐसे में इन सीरियल्स के किरदार भी लोगो के पसंदीदा बन चुके है | यही वजह है कि कुछ जोड़ियां ऐसी है जिन्हे लोग देखना पसंद करते है | टीवी पर नजर आने वाले कुछ कपल परफेक्ट कपल का उदाहरण पेश करते है | आपको जानकर हैरानी होगी कि टीवी पर नजर आने वाले कुछ कपल ऐसे है, जिनकी असल जिंदगी में बिलकुल नहीं बनती | आज हम आपको ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है |

करण मेहता और हीना खान




सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लम्बे समय से प्रसारित हो रहा है | इसमें करण और हीना ने नैतिक और अक्षरा के किरदार को बहुत ही अच्छे तरीके से निभाया है | टीवी पर इनकी कैमेस्ट्री लोगो को खूब पसंद आती है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे सेट पर ये हमेशा एक दूसरे से दूर ही रहे है, हालाँकि इनके बीच में कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ |

सिद्धार्थ शुक्ला और तोरल रासपुत्रा


टीवी के मशहूर सीरियल 'बालिका वधु' में तोरल और सिद्धार्थ शुक्ला भी नजर आये थे | बताया जाता है कि सीरियल की शूटिंग के दौरान जब कश्मीर में हनीमून का सिक़्वेन्स शूट हो रहा था, तब दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी | उस झगड़े के बाद इनके रिश्ते कभी ठीक नहीं हो पाए |

रजत टोकस और परिधि शर्मा


टीवी पर आने वाले सीरियल 'जोधा अकबर' को लोगो ने खूब पसंद किया है | इसमें जोधा और अकबर का किरदार निभाने वाले रजत और परिधि की जोड़ी लोगो को खूब भायी थी | इनकी कैमेस्ट्री भी कमाल थी, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं है | ऐसा सुनने में आता है कि रजत खुद को परिधि से सीनियर समझते थे और इसी वजह से उन्हें इग्नोर किया करते थे |

करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी


स्टार प्लस के शो 'ये है मोहब्बते' में दिव्यंका और करण को लोगो ने खूब प्यार दिया था | उनकी जोड़ी टीवी की न.1 जोड़ी बन गयी थी | बताते है की सेट पर करण हमेशा देरी से पहुँचते थे और ऐटिटूड में रहते थे | इसके अलावा भी कुछ वजहों से इनके बीच दूरिया थी | हालाँकि अब ऐसा नहीं है अब वे अच्छे दोस्त बन चुके है |



अनस रशीद और दीपिका सिंह


'दिया और बाती हम' के सूरज और संध्या के बीच अच्छी दोस्ती थी | लेकिन एक बार किसी बात को लेकर दोनों में सेट पर कहासुनी हो गयी, उस दौरान दीपिका ने उस समय अनस को थप्पड़ मार दिया था | ऐसा सुनने में आया था कि अनस ने दीपिका को गलत तरीके से छुआ था, इस वजह से उनमे कहासुनी हो गयी थी | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर