Category Archives:  News

एक ऐसा नाईट क्लब जहाँ अंग्रेजी गानों नहीं बल्कि संस्कृत गानों पर थिरकते है लोग...

Feb 18 2020

Posted By:  Sunny

आप कभी किसी नाईट क्लब में गए होंगे या किसी फिल्म वगैरह में देखा होगा तो आपने उनमे हिंदी, इंग्लिश और पंजाबी गाने बजते है | उन गानों पर लोग जमकर थिरकते नजर आते है | लेकिन हमारे देश से दूर एक देश है जिसमे एक नाईट क्लब है जिसमे कोई इंग्लिश या हिंदी गाने नहीं बल्कि संस्कृत गाने चलते सुने जाते है |


अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में ग्रोव नाम से एक नाईट क्लब है जो अपने अनोखे गानो के लिए जाना जाता है | यहाँ आपको कोई इंग्लिश गाने सुनने को नहीं मिलेंगे, यहाँ आपको गणेश शरणम, गोविंदा-गोविंदा, जय-जय राधा रमन हरी बोल और जय कृष्णा हरे जैसे भक्तिगीत ही सुनने को मिलेंगे |



आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्यूनस आयर्स में ये कोई छोटा सा नाईट क्लब नहीं है, यहाँ हर दिन करीब 800 से भी ज्यादा लोग आते है और इन भारतीय संस्कृत गीतों पर थिरकते है |


कुछ समय पहले भारतीय राजनयिक विश्वनाथन अर्जेंटीना गए थे, उन्होंने हाल ही में अपने अनुभव साझा किये | उन्होंने बताया की यहाँ न तो शराब मिलती है ना किसी तरह की नशीली चीज |

यहाँ ड्रग्स पर पूरी तरह पाबंदी है, यहाँ किसी तरह का मांसाहार भी नहीं मिलता है | यहां सिर्फ सॉफ्ट ड्रिंक्स और फलो का रस ही मिलता है और भोजन भी पूरी तरह शाकाहारी होता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर