Category Archives:  Entertainment

हूबहू बॉलीवुड सितारों की तरह दिखते है ये टीवी सितारे, कई बार लोग खा जाते है धोखा

Feb 20 2020

Posted By:  Sunny

ऐसा कहते है कि इस दुनिया में एक ही शक्ल के 7 लोग होते है | दुनिया में कहीं ना कहीं हमारी शक्ल के लोग मौजूद है | हम इसके सच होने का कोई दावा नहीं करते है, लेकिन आज हम आपको इससे जुडी ही कुछ जानकारी देने जा रहे है | आपने देखा होगा आये दिन किसी ना किसी बॉलीवुड एक्टर या एक्ट्रेस के हूबहू शक्ल के लोग सामने आते आते रहते है | कई बार इनको देखकर लोग धोखा भी खा जाते है | ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टीवी कलाकारों से मिलवाने जा रहे है, जिनकी शक्ल हूबहू बॉलीवुड सितारों से मिलती है |

दीपशिखा नागपाल / परवीन बॉबी


दीपशिखा ने टीवी के कई सीरियल्स में विलन का किरदार निभाया है | इसके अलावा उन्होंने कुछ फिल्मो में भी अभिनय किया है | आप खुद देख सकते है दीपशिखा की शक्ल काफी हद तक बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी से मिलती है |



पराग चड्ढा / जायेद खान


टीवी एक्टर और डायरेक्टर पराग चड्ढा को टीवी सीरियल जमाई राजा से खूब प्रसिद्धि मिली थी | वे स्प्लिट्सविला में भी नजर आ चुके है | पराग की शक्ल बॉलीवुड एक्टर जायेद खान से मिलती है, जानकारी के लिए बता दे जायेद खान 'मैं हूँ ना' और 'दस' जैसी फिल्मो में नजर आ चुके है |

विरूष्का मेहता / तमन्ना भाटिया 


टीवी सीरियल दिल दोस्ती और डांस से विरूष्का प्रसिद्ध हुयी थी | इस सीरियल में उनका शेरेन रॉय का किरदार बहुत पॉपुलर हुआ था | विरूष्का की शक्ल साउथ और बॉलीवुड की एक्ट्रेस तमन्ना से हूबहू मिलती है |

डिम्पी गांगुली / शर्मीला टैगोर


डिम्पी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है | ये रियल्टी शो राहुल दुल्हनियां में नजर आयी और इन्होने शो को जीतकर राहुल महाजन से लाइव शादी की थी | इसके बाद उन्होंने कुछ सीरियल भी किये, वो बिग बॉस 8 में भी नजर आ चुकी है | इसके अलावा डिम्पी बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की हमशक्ल के तौर पर भी जानी जाती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर