Category Archives:  Entertainment

अर्जुन और सलमान की दुश्मनी पर बोनी कपूर ने किया खुलासा, कहा सलमान ने मुझे फ़ोन कर....

Feb 20 2020

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का करियर कुछ ज्यादा खास नहीं रहा है लेकिन वे हमेशा सुर्ख़ियों में रहती है | वे हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में रहती है | इन दिनों मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही है और ऐसी भी खबरे है कि वे जल्द ही शादी भी करने वाले है |


मलाइका बॉलीवुड के खान परिवार के अरबाज खान की पत्नी रह चुकी है, 2017 में इन्होने तलाक ले लिया था | इसके बाद मलाइका अर्जुन को डेट करने लगी, पहले ये सिर्फ अफवाहे थी | लेकिन बाद में अर्जुन कपूर ने इस रिश्ते को मीडिया के सामने स्वीकार कर लिया, जिसके बाद अर्जुन और सलमान के परिवार एक बीच मनमुटाव पैदा हो गया |




हाल ही में अर्जुन के पिता डायरेक्टर बोनी कपूर ने इसके बारे में चौकाने वाला खुलासा किया | उन्होंने एक इंटरव्यू में सलमान से रिश्ते बिगड़ने की बात को स्वीकार किया |


उन्होंने कहा कि "अर्जुन डायरेक्टर बनना चाहता था हमने उसके एक्टर बनने के बारे में कभी नहीं सोचा था | लेकिन एक दिन सलमान ने मुझे फ़ोन किया और अर्जुन के बारे में मुझे सलाह दी और कहा कि अर्जुन में एक्टर बनने की सभी खूबियां है | इसके बाद सलमान ने अर्जुन को अपनी झोली में लिया और उसे सबकुछ सिखाया" |


उन्होंने बताया कि इसके बाद सबकुछ अच्छा था लेकिन दुर्भाग्यवश अब सलमान ने साथ रिश्ते सही नहीं है, लेकिन मै अर्जुन के एक्टर बनने का श्रेय सलमान को ही देता हूँ

जानकारी के लिए बता दे अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से बोनी कपूर खुश नहीं है | इस इंटरव्यू से साफ़ है कि बोनी कपूर सलमान से बिगड़े रिश्तो की वजह अर्जुन और मलाइका के अफेयर को मानते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर