Category Archives:  Spiritual

घर का ये कोना कहलाता है वेल्थ कार्नर (धन क्षेत्र), यह तय करता है आपकी आर्थिक स्थिति...

Feb 20 2020

Posted By:  Sunny

जीवन में हर कोई अमीर होना चाहता है, सुख सुविधाएं प्राप्त करना चाहता है | कई लोग इसके लिए कड़ी मेहनत करते है तो कोई लोग तरह तरह के उपाय करते है | लेकिन कड़ी मेहनत के साथ भाग्य का साथ होना भी बेहद आवश्यक है | आज हम आपको इसी से जुडी एक महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है |


बहुत ही कम लोग जानते है कि घर में एक वेल्थ कार्नर यानि धन का कोना भी होता है, इसका जिक्र फेंगशुई में मिलता है | घर के कमरे का दक्षिण पूर्व का कोना वेल्थ कार्नर कहलाता है | ये कोना घर के प्रत्येक कमरे और ऑफिस हर जगह मौजूद होता है, इसे जानने के लिए आपको कंपास कि जरूरत पड़ती है | आज हम आपको इसी से जुडी कुछ जरुरी जानकारी देने जा रहे है |

1. कमरे में मौजूद वेल्थ कॉर्नर को हमेशा व्यवस्थित रखे, इस कोने का अव्यवस्थित होना घर में धन की आवक को रोकता है | इसीलिए इसका पूरा ख्याल रखे, इस कोने का सुव्यवस्थित होना बहुत आवश्यक है |



2. अपने घर के वेल्थ कॉर्नर में आप कोई खुशहाली की प्रतीक वस्तु रखे जैसे आप सिक्को का कटोरा रखे, लक्ज़री कार की तस्वीर लगाए या बांस के सजावट के पौधे लगाए | ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है |

इसके अलावा इन बातो का रखे ध्यान


1. घर में किसी भी प्रकार की टूटी फूटी वस्तुए ना रखे | कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब हो गयी हो तो उसे तुरंत सही करवा ले या उन्हें घर से दूर कर दे | क्योंकि घर में मौजूद ऐसी वस्तुएं घर में नकारात्मकता लाती है, इसीलिए इन्हे जितना जल्दी दूर कर दिया जाये बेहतर है |

2. आप घर में जहाँ भी धन और कीमती वस्तुएं रखते है, उस स्थान को हमेशा व्यवस्थित और साफ़ रखे | नोटों को हमेशा गड्डी बनाकर रखे और गहने आदि सही प्रकार से रखे |

3. धन रखने के स्थान को हरे या बैंगनी रंग का रखे | हरा रंग शांति और प्रगति को दर्शाता है तो बैंगनी रंग धन का रंग है | फेंगशुई के अनुसार किचन के धन क्षेत्र में कटोरे में हरे या बैंगनी अंगूर रखना शुभ होता है | आप चाहे तो कृत्रिम अंगूर भी रख सकते है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर