Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 फरवरी 2020: आज है महाशिवरात्रि, इन राशियों पर पर बनेगी महादेव और माँ लक्ष्मी की कृपा

Feb 20 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके सोचे हुए कुछ काम पुरे होने वाले है | नौकरीपेशा जातको को तरक्की मिलने के आसार बन रहे है | व्यापारियों को भी बड़ी सफलता मिलने वाली है | परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहेगा | घर की मरम्मत करा सकते है | आपकी सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपकी कोई समस्या सुलझने वाली है | आज ऑफिस में मीटिंग के दौरान आप अपनी बात रख सकेंगे | आज कोई दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | वाहन चलाते समय सावधानी रखे | जीवनसाथी के साथ आप धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आप आप प्रसन्न रहेंगे | आपको अपने कुछ लक्ष्यों पर ध्यान देने की जरूरत है | आज किसी भी अनजान पर भरोसा ना करे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है | पूर्व में की गयी किसी काम को लेकर मेहनत आज रंग लाने वाली है | परिवार के साथ प्रेम संबंध बनाकर रखे, जीवन आसान होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज दिन मिलाजुला रहेगा | आप किसी सामाजिक काम में सहयोग दे सकते है | आज कार्यक्षेत्र पर संभलकर रहे, कोई आपके काम में अड़चन डाल सकता है | परिवार के साथ आप पिकनिक प्लान कर सकते है | आज आप किसी के साथ उलझने से बचे | मंदिर में कुछ दान करे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते है | किसी काम की शुरुआत के चलते आप व्यस्त रहने वाले है | जीवनसाथी आपसे कोई बात शेयर कर सकता है | ऑफिस में आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, कुछ खरीददारी कर सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको किसी समारोह के लिए आमंत्रित किया जा सकता है | किसी जरुरी काम में पिताजी की पहचान से मदद मिलने वाली है | एजेंट के रूप में काम कर रहे लोगो को आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | जीवनसाथी के साथ खुशियां बांटकर आपको और अच्छा महसूस होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके कुछ काम पुरे होने वाले है | धन के लेनदेन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है | आज आप कोई वस्तु रखकर भूल सकते है, कीमती वस्तुओं का ध्यान रखे | माता पिता का साथ बना रहेगा | बदलते मौसम को देखते हुए आपको दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके लिए दिन शुभ है | आपको आज किसी से अच्छी प्रेरणा मिलने वाली है | कुछ पुराने दोस्तों से मुलाक़ात करके आप अच्छा महसूस करेंगे | समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा | शिवजी को जल चढ़ाये, तरक्की के मार्ग खुलेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी | घर के सदस्य आपसे किसी चीज को लेकर उम्मीद कर सकते है | प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातको को आज अच्छी खबर मिलने वाली है | लवमेट के साथ डिनर के लिए जा सकते है, इससे आपके बीच प्रेम बढ़ेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
परिवार के साथ समय बिताना चाहते है तो आज का दिन शुभ है | बच्चे किसी चीज की मांग कर सकते है, आप उसे पूरी कर पाएंगे | ऑफिस में सीनियर आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | घर के बुजुर्ग आपको कोई सलाह दे सकते है, आपको ध्यान देने की जरूरत है | 


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | आपके कई काम आपकी स्फूर्ति के चलते पुरे होने वाले है | ऑफिस में सहकर्मी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | धन के स्त्रोतों से उम्मीद से अधिक धनलाभ होने वाला है | किसी दोस्त को व्यापार में साझेदार बना सकते है | जीवनसाथी के साथ रिश्ते सुधारने का दिन है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको सभी के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखने की कोशिश करनी चाहिए | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को अच्छे अवसर प्राप्त होने वाले है | आज जमीन जायदाद से जुड़े मामले में सफलता मिलने वाली है | आपको व्यर्थ के खर्चो पर ध्यान देने की आवश्यकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर