Category Archives:  LifeStyle

पुरुषो की ये 4 आदते महिलाओं को बिलकुल पसंद नहीं होती, इनकी वजह से अक्सर होती है नोकझोंक

Mar 07 2020

Posted By:  Sunny

जब भी महिला और पुरुष प्यार में होते है तो अक्सर महिला ही अपने पार्टनर का ज्यादा ख्याल रखती है | लेकिन कुछ ऐसी बाते होती है जो महिला को बिलकुल पसंद नहीं होती है | अपने पुरुष पार्टनर की कुछ आदतों के चलते उनमे अक्सर छोटी मोटी नोकझोंक होती रहती है | आज हम आपको पुरुषो की कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताने जा रहे है |

घर देर से आना


ज्यादातर पुरुषो की घर देर से लौटने की आदत होती है | अक्सर महिलाये जब दिनभर के काम से थक जाती है तो उसकी अपने जीवनसाथी के साथ कुछ सुकून के पल बिताने की चाह होती है, जो उसकी पति के देर से आने की आदत की वजह से पूरी नहीं हो पाती है | अक्सर देखा जाता है कि पुरुष घर देर से लौटते है, और उनकी पत्नी खाने की टेबल पर भूखी उनका इंतजार करती रहती है |



गीला तौलिया बिस्तर पर


कई पुरुषो गीला तौलिया बिस्तर पर छोड़ने की आदत होती है | इस वजह से बिस्तर भी गीला हो जाता है और बिस्तर से बदबू भी आने लगती है | पुरुषो की इस आदत से महिलाओं को सख्त नफरत होती है | वे बार बार पुरुषो को टोकती है ताकि उनकी ये आदत छूट सके |

घर की जिम्मेदारी


अक्सर देखा जाता है कि पुरुष घर-गृहस्थी की जिम्मेदारी अपनी पत्नी पर डाल देते है, उन्हें लगता है कि ये महिलाओं का कर्तव्य है | जबकि ऐसा करना सही है, घर की जिम्मेदारी स्त्री और पुरुष दोनों की होती है | पुरुषो को ये समझने की जरूरत है |

काम करने की मशीन समझना


कुछ पुरुषो को लगता है कि वे काम पर जाते है और उनकी पत्नियाँ घर पर सिर्फ आराम ही करती है | इसीलिए वो अपने छोटे छोटे काम भी अपनी पत्नी पर डाल देते है | जबकि ऐसा नहीं है, घर पर रहने वाली महिलाओं को भी कई काम करने पड़ते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर