Category Archives:  News

पाकिस्तान की महिला के 2 पतियों में हुआ अजीब समझौता, दुनिया का पहला मामला

Mar 21 2020

Posted By:  Sunny

पाकिस्तान कभी अपने कामो तो कभी किसी अजीबोगरीब खबरों को लेकर सुर्ख़ियों में रहता है | हाल ही में पाकिस्तान से एक और खबर आ रही है | ये खबर लाहौर के रायविंड इलाके से आ रही है | मामले के अनुसार एक औरत के दो पति थे और अब उनमे एक ऐसा समझौता हुआ है, जिससे सभी हैरान है |


दरअसल औरत के वर्तमान पति ने अपनी पत्नी को कुछ दिनों के लिए उसके पहले पति को सौंप दिया है और इसकी वजह भी बेहद रोचक है | 



महिला के वर्तमान पति ने स्थानीय अदालत में अपना लिखित बयान दर्ज करवाया है और इसमें उसने लिखा कि मेरी पत्नी के पूर्व पति से चार बच्चे हैं और वह सही परवरिश नहीं करने के कारण परेशान है। इसलिए उसकी सहमति से उसे पूर्व पति और बच्चों के साथ रहने की अनुमति देता हूं। इतना ही नहीं महिला के पति ने महिला को अपने पूर्व पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने की भी अनुमति दी है |


महिला के वर्तमान पति ने यह भी समझौता किया कि उसकी पत्नी अभी गर्भवती है और इस दौरान वो अपनी पत्नी से मिल सकता है और एक साल बाद वह अपने बच्चे को भी अपने साथ ले जा सकता है, तब तक उसकी पत्नी पूर्व पति के साथ रहेगी |


इस मामले में महिला के पूर्व पति ने भी बयान दिया है, उसने कहा कि वह रुबीना बीबी का पूरा ख्याल रखेगा और उसके बच्चो को भी हरसम्भव ख़ुशी देने की कोशिश करेगा | इसके साथ ही रुबीना बीबी ने भी अपने पति को शारीरिक संबंध बनाने की अनुमति दे दी है | और दोनों पतियों ने समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए है |

इस समझौते पर महिला के वर्तमान पति का कहना है कि उसकी पत्नी अपने बच्चो को लेकर दुखी रहती थी क्योकि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है | इसलिए उसने ये समझौता किया ताकि उसके बच्चे खुश रह सके | वैसे बताया जा रहा है कि ये दुनिया का पहला मामला है, जिसमे दो पतियों के बीच ऐसा समझौता किया गया है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर