Category Archives:  News

कोरोना से जंग के खिलाफ मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जनता को एडवांस दिया जायेगा 3 महीने का राशन

Mar 26 2020

Posted By:  Sunny

पूरी दुनिया में फैला कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है | दुनियाभर की सरकारे इसे रोकने के लिए हरसम्भव प्रयास कर रही है लेकिन फिर भी कोई ठोस सफलता अभी तक हाथ नहीं लग पायी है | हमारे देश में भी कोरोना के चलते संक्रमित लोगो की संख्या 639 के करीब पहुँच गयी है और 15 लोगो की मौत हो चुकी है | ऐसे में इसे फैलने से रोकने के लिए मोदी सरकार ने पुरे देश में 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया है |


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने देश को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि देश में 21 दिन का लॉक डाउन नहीं किया गया तो हमारा देश 21 साल पीछे चला जायेगा | ऐसे में इस वायरस से बचने के लिए अपने घरो में बंद रहना ही सबसे आसान और कारगर उपाय है | ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है आने वाले 21 दिनों में देश की अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ता है |



कोरोना के चलते देश में किये गए लॉकडाउन की वजह से देश में आम जनजीवन उथल पुथल हो गया है | ऐसे में आम जनता की कुछ मुश्किलें आसान करने के लिए केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है | केंद्र सरकार ने देश की जनता को 3 महीने का राशन एडवांस में देने का फैसला लिया है |


केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि देश की जनता की मुश्किलें कम करने के लिए देश के 80 करोड़ लोगो को 3 महीने का अनाज एडवांस में दिया जायेगा | बता दे खाद्य सुरक्षा कानून के तहत लोगो को 2 रूपये किलो गेंहू और 3 रूपये किलो चावल दिया जाता है |

प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि केंद्र सरकार के आदेश पर राज्य सरकार लोगो तक राशन पहुँचाने के कार्य में जुट गयी है | इसके साथ ही प्रकाश जावड़ेकर ने ये भी कहा की हमारी और हमारे परिवार की सुरक्षा के लिए लॉकडाउन किया है | उन्होंने लोगो से अपील करते हुए अपने घरो में रहने,बार बार हाथ धोने और किसी भी तरह की सर्दी-जुखाम की स्थिति में डॉक्टर की सलाह ले |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर