Category Archives:  News

कोरोना की दहशत: महिला के छींकते ही बाहर फेंक दिया 26 लाख का सामान

Mar 27 2020

Posted By:  Sunny

इस समय पुरे विश्व में कोरोना वायरस कोहराम मचा रहा है  विश्वभर की सरकारे इससे निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है | कोरोना वायरस की दहशत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक स्टोर में सामान लेने पहुंची महिला ने जैसे ही छींका तो स्टोर में रखा करीब 26 लाख का माल बाहर फेंक दिया गया |


दरअसल ये खबर अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया से आ रही है | न्यूज़ एजेंसी CNN के अनुसार यहाँ के मॉल में सामान खरीदने पहुंची महिला ने मॉल में जैसे ही छींका तो 35 हजार डॉलर यानी 26 लाख का सामान बाहर फेंक दिया गया |



स्टोरकीपर ने बताया कि महिला ने स्टोर में एंट्री करते ही छींकना शुरू कर दिया था | और वहां रखे बेकरी के सामान और मीट पर भी छींकने लगी | इसके बाद स्टोर के मालिक ने वो सामान तुरंत फेंक दिया और उस महिला को पुलिस के हवाले कर दिया |


स्टोर के मालिक को इस बात को डर था कि कहीं महिला कोरोना पॉजिटिव ना हो | इसीलिए उसने सामान फेंक दिया | पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उस महिला ने ऐसा जान बूझकर किया था | अब उस महिला पर आपराधिक मामला चलेगा |


रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि महिला कोरोना पॉजिटिव नहीं है, हालाँकि पुलिस उस महिला की जांच करवाने वाली है | स्टोर के मालिक ने बताया की उसने पुरे स्टोर को धुलवाया है और सेनिटाइज़ करवाया है |

जानकारी के लिए बता दे कोरोना के कन्फर्म मामलो में अमेरिका चीन से भी आगे निकल चूका है | अमेरिका में अब तक 83500 से भी अधिक मामले सामने आ चुके है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर