मर्डर, राज, आशिक बनाया आपने, कलयुग जैसी फिल्मो से दर्शको के दिल में जगह बनाने वाले इमरान हाशमी किसी पहचान के मोहताज नहीं है | एक समय था जब उनकी फिल्मो में उनके किरदार की वजह से उन्हें सीरियल किसर का टैग दे दिया गया था | हालाँकि उन्होंने कुछ अन्य फिल्मे जैसे वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई जैसी और भी फिल्मो से अपनी पहचान बदलने की कोशिश की | खैर आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे है जिस वजह से काफी बवाल हो गया था |
इस पुरे बवाल की शुरुआत करण जोहर के शो कॉफी विथ करण से हुयी थी | शो में उस समय रैपिड फायर राउंड चल रहा था | और उस समय अचानक जब करण ने ऐश्वर्या राय का नाम लिया तो इमरान ने उसके जवाब में प्लास्टिक कह दिया |
उस समय इमरान हाशमी के इस जवाब ने खूब सुर्खिया बटोरी थी | ऐसा भी सुनने में आया था कि फिल्म बादशाहो में ऐश्वर्या को लेने की बात चली थी | लेकिन जब ऐश्वर्या को पता चला कि इस फिल्म में इमरान हाशमी भी है तो उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया |
हालाँकि बाद में इमरान हाशमी ने अपने उस बयान के लिए माफ़ी भी मांगी थी और कहा था कि उन्होंने गिफ्ट हैंपर जीतने के लिए जो दिमाग में आया वो बोल दिया |
लेकिन इमरान हाशमी और ऐश्वर्या का ये विवाद यहीं नहीं रुका | कुछ समय बाद फिल्मफेयर के अवार्ड्स के समय ऐश्वर्या ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन पर किये गए सबसे बेहूदा कमेंट 'फेक' और 'प्लास्टिक' है | इस बात से साफ़ हो गया था कि इमरान हाशमी से उनकी नाराजगी खत्म नहीं हुयी है |
वैसे अब सुनने में आ रहा है की उनके बीच अब सब कुछ ठीक है | जानकारी के लिए बता दे इमरान हाशमी जल्द ही अमिताभ की आने वाली फिल्म चेहरे में नजर आने वाले है |