Category Archives:  News

चीन के बदनाम बाजार की पहली कोरोना मरीज, इस महिला से फैला पूरी दुनिया में कोरोना

Mar 30 2020

Posted By:  Sunny

दुनियाभर में फैला कोरोना वायरस चीन से निकला है | इस वायरस की वजह से अब तक 6 लाख से भी ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है और करीब 27 हजार से ज्यादा लोगो की मौत हो चुकी है | कोरोना वायरस के बारे में समझा जाता है कि यह चीन के वुहान में स्थित सी फ़ूड मार्किट से फैला है | ऐसे में आज हम आपको कोरोना की पहली मरीज के बारे में बताने जा रहे है |


डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार चीन से कुछ दस्तावेज लीक हुए थे, जिसमे सामने आया था कि वुहान में सी फ़ूड मार्किट में जिन्दा श्रिम्प बेचने वाली महिला सबसे पहले संक्रमित पायी गयी थी | उसका नाम वेई था, वह महिला उस सी फ़ूड मार्केट से करीब 500 मीटर दूर रहती थी |


चीन के एक न्यूज़ पेपर से बात करते हुए महिला ने बताया था कि उसे 11 दिसंबर को बुखार हो गया था | उसे लगा ये सीजनल फ्लू है, इसीलिए वो पास के एक छोटे अस्पताल गयी, जहाँ उसे इंजेक्शन लगाया गया | हालाँकि इससे उसकी हालत में सुधार नहीं आया और वो फिर भी मार्केट में सी फ़ूड बेचती रही | लेकिन जब 5 दिनों बाद हालात बिगड़ने लगे तो वह बड़े अस्पताल गयी |



वैसे चीनी अख़बार ने महिला के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी | लेकिन द वाल स्ट्रीट के मुताबिक महिला कि उम्र 57 साल थी और उसका नाम वेई गुइजियान था | 


वेई ने बताया कि उसे थकान हो रही थी, लेकिन पिछले फ्लू की तरह नहीं | उसे हर सर्दियों में फ्लू हो जाता था, इसीलिए उसे लगा कि ये फ्लू ही है | वेई ने बताया कि वह बीमार होने पर भी मार्केट जाया करती थी | इससे ये माना जा रहा है, मार्केट में कई लोग महिला के सम्पर्क में आये होंगे | बाद में वेई वुहान के एलेवेंथ हॉस्पिटल ऑफ वुहान गयी, जहाँ उसे बताया गया कि ऐसे कई और भी मरीज सामने आ रहे है | लेकिन डॉक्टर कुछ समझ नहीं पा रहे है | हालाँकि वेई का वहां इलाज किया गया और वह ठीक भी हो गयी |


कोरोना के मामलो के बाद वुहान के सी फ़ूड मार्केट को बंद कर दिया गया | लेकिन इस वायरस का पेशेंट जीरो अभी भी रहस्य बना हुआ है | ऐसे में ये भी तथ्य सामने आ रहे है कि चीन कई चीजे छिपा रहा है | बताया जा रहा है कि वुहान की पहली संक्रमित महिला वेई है, जबकि एक दस्तावेज में सामने आया कि एक 70 साल के बुजुर्ग में ये वायरस सबसे पहले पाया गया था | और उस व्यक्ति का वुहान से कोई संबंध नहीं था |


वहीँ एक अन्य लीक में सामने आया की चीन में कोरोना का पहला मामला 17 नवंबर को सामने आया | जबकि चीनी सरकार का दावा है की 7 दिसंबर को पहला मामला सामने आया|


  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर