Category Archives:  Entertainment

रामायण के इस एपिसोड को बनाने पर रामानंद सागर पर चला था 10 साल तक केस, जानिए इस सीरियल से जुड़े कुछ अनसुने किस्से

Mar 30 2020

Posted By:  Sunny

हमारे देश में इन दिनों कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन चल रहा है | ऐसे में सरकार दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण का प्रसारण कर रही है | रामायण और महाभारत जैसे धार्मिक कार्यक्रम एक जमाने में हमारे देश में बेहद लोकप्रिय थे | केंद्रीय सुचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बारे में खुद ट्वीट करके जानकारी दी थी | 


उन्होंने लिखा था कि "जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।" इसके अलावा उन्होंने महाभारत के बारे में अन्य ट्वीट करके जानकारी दी कि "28 मार्च से डीडी भारती पर दोपहर 12 बजे और शाम सात बजे रोज 'महाभारत' के दो एपिसोड दिखाए जाएंगे।" 



टीवी पर रामायण और महाभारत के प्रसारण के बाद से ही लोग अपनी पुरानी यदि ताजा कर रहे है | ऐसे में आज हम आपसे रामानंद सागर निर्देशित रामायण से जुड़े कुछ अनसुने पहलु शेयर करने जा रहे है |


रामानंद सागर निर्देशित रामायण और बी आर चोपड़ा निर्देशित महाभारत अपने जमाने में बहुत लोकप्रिय हुयी थी |
जब रामायण के 78 एपिसोड पुरे हो गए थे तो दर्शको ने लव कुश की कहानी की मांग करना शुरू कर दिया | परन्तु इस कहानी के लिए रामानंद सागर तैयार नहीं थे | 


इस पर रामानंद सागर ने कहा था की यदि वे लव कुश पर कहानी बनाते है तो वह एक काल्पनिक कहानी होगी | हालाँकि बाद में रामानंद सागर ने लव कुश की कहानी टीवी पर प्रसारित की, लेकिन टीवी पर आते ही तरह तरह के विवाद सामने आने लगे | और इसी वजह से रामानंद सागर पर 10 साल तक केस चला था |


इसके अलावा एक अन्य किस्सा यह भी मशहूर है कि जब इस रामायण में रावण की मृत्यु हुयी तो रावण का किरदार निभाने वाले अरविन्द त्रिवेदी के गांववालों ने शोक मनाया था | इसके अलावा ऐसा भी बताया जाता है की उस समय रामायण में जूनियर आर्टिस्ट की जरूरत पड़ने पर गाँव गाँव जाकर ढोल नगाड़ो से घोषणा की जाती थी और कलाकार भर्ती किये जाते थे | 


जब 80 के दशक में रामायण पहली बार टीवी पर आयी तो लोगो ने स्पेशल इफेक्ट्स भी पहली बार देखे | जैसे पुष्मक विमान का उड़ना, हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाना आदि | इस रामायण को 5 महाद्वीपों में देखा गया और इसकी शूटिंग 550 दिन चली थी |

उस समय हर हफ्ते रामायण के ताजा एपिसोड की कैसेट दूरदर्शन के दफ्तर भेजी जाती थी, ऐसा भी कहा जाता है की कई बार तो प्रसारण के आधे घंटे पहले कैसेट पहुँचती थी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर