Category Archives:  Spiritual

नवरात्री में माता स्वपन के माध्यम से देती है संकेत, ये संकेत दिखे तो समझ ले प्रसन्न है माता

Mar 30 2020

Posted By:  Sunny

नवरात्री के त्यौहार का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है | नवरात्री का त्यौहार पुरे 9 दिन चलता है और माता के भक्त देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए नित आराधना करते है | ऐसा बताया जाता है कि जो नवरात्री में पुरे 9 दिन माता की पूजा अर्चना करता है, माता उससे अवश्य प्रसन्न होती है |


हालाँकि इस बात का पता लगाने का कोई जरिया नहीं है कि माता हमसे प्रसन्न है या नहीं, लेकिन स्वपन शास्त्र की माने तो जब माता प्रसन्न होती है तो इसके कुछ संकेत हमे अवश्य मिलते है | ये संकेत माता हमे स्वपन के माध्यम दे देती है | इससे ये अनुमान लगाया जाता है कि माता हमसे प्रसन्न है या नहीं, तो आइये जानते है आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |




यदि नवरात्री के दिनों में आपको सपने में उल्लू दिखाई देता है तो ये एक शुभ संकेत है | बता दे उल्लू लक्ष्मी माता की सवारी है और सपने में इसे देखने का आशय है की माता आपसे अत्यंत प्रसन्न है | इसका यह भी आशय है कि आने वाले समय में आपको बड़ा धनलाभ भी होने वाला है |


यदि नवरात्री के दौरान सपने में आपको शंख दिखाई देता है तो ये एक बेहद ही शुभ संकेत है | ये इस बात का संकेत देता है कि आपको करियर में आपको जल्द ही तरक्की प्राप्त होने वाली है और समाज में भी आपको मान सम्मान मिलेगा | लोग आपके कार्यो का और आपका सम्मान करेंगे |


नवरात्री के दिनों में यदि आपको सपने में छोटी कन्या सिक्का देते हुए दिखाई देती है तो ये एक शुभ संकेत है | इस बात से तो आप वाकिफ होंगे कि हिन्दू धर्म में छोटी कन्याओं को माता का रूप माना जाता है | ऐसे में नवरात्री के दौरान यह स्वपन देखना इस बात का संकेत है कि माता की कृपा आप पर बनी हुयी है |


यदि दिनों में अपने सपने में सांप को बैठे हुए देखना भी एक शुभ संकेत माना गया है | ये इस बात का संकेत देता है कि आपको शीघ्र ही अच्छा ख़ासा धनलाभ होने वाला है और आपकी आर्थिक स्थिति दुरुस्त होने वाली है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर