Category Archives:  Spiritual

अपने भाग्यांक से जानिए, जीवन के किस साल में चमकेगी आपकी किस्मत

Mar 31 2020

Posted By:  Sunny

जिस तरह ज्योतिष शास्त्र और हस्तरेखा शास्त्र का अपना महत्व है | उसी तरह अंक शास्त्र का भी अपना महत्व है | इसमें हर अंक के अलग मायने है, इसीलिए उससे जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के आचार-विचार और व्यवहार और भाग्य अंक विशेष पर निर्भर करता है | अंक शास्त्र में मूलांक के साथ भाग्यांक(जन्म तिथि, जन्म माह, जन्म वर्ष) का भी बहुत महत्व है |


भाग्यांक बहुत ही रहस्यमयी होते है, इनसे यह पता लगाया जा सकता है कि एक व्यक्ति को जीवन में सफलता कब मिलेगी | भाग्यांक जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का योग होता है | आप इसे इस प्रकार समझ सकते है, जिसे किसी का जन्म 21 जनवरी 2017 को हुआ है तो उसका भाग्यांक 5(2 1=3 01 2 0 1 7) होगा | तो आइये जानते है आपको जीवन के किस वर्ष में सफलता मिलेगी |



भाग्यांक 1 


जिन लोगो का भाग्यांक 1 होता है, उन्हें जीवन के 22 वे और 34 वे साल में बड़ी सफलता मिलती है | इस दौर में उन्हें बड़ा अवसर मिलता है, जो सफलता की सीढ़ी चढ़ाता है |

भाग्यांक 2 


जिनका भाग्यांक 2 होता है उन्हें जीवन के 24 वे और 38 वे साल में बड़ी सफलता मिलती है, जो उनकी किस्मत के दरवाजे खोल देती है |

भाग्यांक 3 व् 5 


ये अंक बुध और बृहस्पति से प्रभावित होते है | इनके जीवन का 32 वां साल बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होता है |

भाग्यांक 4 


जिनका भाग्यांक 4 होता है, उन्हें अपने जीवन में 36 वे साल में सफलता मिलती है, ये अंक राहु से प्रभावित होता है |

भाग्यांक 6 


जिनका भाग्यांक 6 होता है, उन्हें जीवन के 25 वे साल में बड़ी सफलता मिलती है | हालाँकि इनके जीवन का 28 वां और 32 वां साल भी महत्वपूर्ण होता है |



भाग्यांक 7 


ये अंक केतु से प्रभावित होता है, इन्हे जीवन के 20 वे साल में अच्छे अवसर मिलते है | लेकिन ये केतु की वजह से उनका लाभ नहीं उठा पाते है | इनके जीवन का 32 वां साल इनके लिए सफलता लेकर आता है |

भाग्यांक 8 


ये अंक शनि से प्रभावित होते हैं। इनके जीवन का 36वां और 42वां साल इनके लिए बेहद भाग्यशाली साबित होता है |

भाग्यांक 9 


ये भाग्यांक मंगल से प्रभावित होता है | इन्हे इनके जीवन के 28 वे साल में बड़ी सफलता मिलती है, जीवन के इस पड़ाव में इन्हे खूब प्रसिद्धि मिलती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर