Category Archives:  Spiritual

राशिफल 1 अप्रैल 2020: आज सावधान रहे कर्क राशि वाले, जानिए कैसा बीतेगा आपका माह का पहला दिन

Mar 31 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके लिए दिन उतार चढाव भरा रहेगा | आज किसी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है, हालाँकि इस यात्रा से कोई बड़ा फायदा नहीं होगा | काम के सिलसिले में आज आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा है | आज किसी बात से मन प्रसन्न रहेगा, जिससे आप कार्यों में भी मन लगा पाएंगे | व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है, लाभ होने वाला है | प्रेम जीवन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है, हालाँकि प्रेम जीवन में कुछ दिक्क़ते हो सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि आपकी सेहत बिगड़ सकती है, इसीलिए थोड़ा ध्यान रखे | नौकरीपेशा जातको के काम आज आसानी से हो जायेंगे | आज आपको परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में तनाव दूर होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव ले सकते है | आज व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा | आज जीवनसाथी से आपको कुछ उपहार मिल सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | नौकरी बदलने की इच्छा रखने वाले जातको को जल्द ही अच्छे ऑफर मिलने वाले है | व्यापार में अच्छे लाभ प्राप्त होंगे | प्रेम जीवन में कुछ नयी बाते सामने आ सकती है | दाम्पत्य जीवन में आपको एक दूसरे को समझने की जरूरत है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ है | आज आपकी कोई बड़ी समस्या सुलझने वाली है, जिससे आपको तरक्की की नयी राह मिलेगी | परिवार का माहौल ज्यादा बेहतर नहीं कहा जा सकता है | आज आपके हाथो कुछ शुभ काम होने वाले है, हालाँकि दाम्पत्य जीवन में तनाव बन सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | आपका कोई मित्र आपसे उधार धन लेने आ सकता है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है | आज परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है | आज जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | व्यापार में आप नयी योजनाए बना सकते है, जो आपके व्यापार के लिए शुभ साबित होगी | आज के दिन आप कहीं निवेश करने से बचे, नुकसान हो सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको किसी से आमदनी के नए स्त्रोत प्राप्त होने वाले है | आपको धन की बचत करने की आदत विकसित करने की जरूरत है | प्रेम जीवन जीने वालो को अपने परिजनों से बात करने की जरूरत है, तभी रिश्ता आगे बढ़ेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आप अपने किसी मित्र से मुलाकात कर सकते है | आपकी बाते लम्बी चलने वाली है | ऑफिस में आपका काम और अधिक बढ़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्या को आपसी समझ से सुलझाने की जरूरत है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आपकी कमजोर सेहत आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डाल सकती है | आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिससे आपका चित्त प्रसन्न हो जायेगा | दाम्पत्य जीवन का आनंद उठाएंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा है | इनकम में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है | किसी सरकारी मामले में आपको किसी रिश्तेदार की मदद मिलने वाली है | आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा | आज आपकी कोई मेहनत बेकार नहीं जाएगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर