Category Archives:  Entertainment

एक लड़ाई की वजह से रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा 23 सालो तक नहीं देखा था एक दूसरे का चेहरा, बाद में इस एक्ट्रेस...

Mar 31 2020

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड से अक्सर सितारों के रिश्तो के बनने और बिगड़ने की खबरे आती रहती है | कभी सितारों की दोस्ती के किस्से सोशल मीडिया और सुर्ख़ियों में छाये रहते है तो कभी सितारों के बीच अचानक हुयी तकरार लोगो का ध्यान खींच लेती है | एक बार ऐसी ही तकरार बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच हुयी थी, जिस वजह से उन्होंने पुरे 23 सालो तक आपस में बात नहीं की |


रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के जाने माने सितारे है | अपने जमाने के वो सुपरस्टार थे, उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मे दी है | रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा ने कई फिल्मो में काम किया है | लेकिन साल 1988 में आयी फिल्म 'खून भरी मांग' के बाद वे कभी साथ नजर आये |



दरअसल इस फिल्म की शूटिंग के समय उन दोनों में किसी बात को लेकर जबरदस्त अनबन हो गयी | मामला इतना बढ़ गया था कि उन्होंने कभी एक दूसरे का चेहरा ना देखने की कसम खा ली |


हालाँकि अभी तक इस फिल्म की शूटिंग खत्म नहीं हुयी थी | इसीलिए फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन उनके मनमुटाव से चिंतित हो गए | उन्हें इस बात का डर सताने लगा कि कहीं उनकी लड़ाई का असर उनकी फिल्म पर ना पड़ जाये | 


ऐसे में राकेश रोशन ने उन्हें शूटिंग पर लौटने के लिए मनाने की खूब कोशिश की,हालाँकि अंत में वे दोनों इस शर्त पर आने के लिए राजी हुए कि शूटिंग के अलावा वे सेट पर आपस में बात नहीं करेंगे | वैसे उनकी ये फिल्म हिट साबित हुयी लेकिन उनका मनमुटाव दूर नहीं हुआ और ये 23 सालो तक चलता रहा |


रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच मनमुटाव की बात शत्रुघ्न की पत्नी पूनम को बहुत खलती थी | और पूनम रेखा की अच्छी दोस्त भी थी तो उन्होंने इस मनमुटाव को दूर करने का बीड़ा उठाया | फिर जब एक बार रेखा और शत्रुघ्न एक पार्टी में शामिल हुए तो, पूनम ने उनकी सुलह करवाई और उनके बीच मनमुटाव को दूर किया |

वैसे अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है | पिछले साल रेखा के जन्मदिन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने एक ट्वीट भी किया था जो काफी वायरल हुआ था "वह ना सिर्फ अपना जन्मदिन मेरी पत्नी के साथ शेयर करती हैं, बल्कि हमारे होम प्रोडक्शन की फिल्म 'आज फिर जीने की तमन्ना है' में उत्कृष्ट और शानदार प्रदर्शन भी किया है, लेकिन अभी ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है. हमेशा स्वस्थ और धन्य रहें" |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर