Category Archives:  Spiritual

जन्मदिन मनाने से पहले जान ले ये 5 बाते, अन्यथा उठानी पड़ सकती है परेशानियां

Apr 01 2020

Posted By:  Sunny

जन्मदिन लोगो के लिए ख़ुशी का दिन होता है | लोग इस दिन खूब मौज मस्ती करते है और जन्मदिन सेलिब्रेट करते है | जन्मदिन के विषय में ज्योतिष शास्त्र कहता है कि यदि अपने जन्म दिवस पर शुभ काम किये जाये तो पूरा वर्ष अच्छा बीतता है | परन्तु कई बार हम लोग अपने जन्मदिन की ख़ुशी में कुछ ऐसा कर जाते है, जिसका नतीजा हमे सालभर भुगतना पड़ता है | ऐसे में आज हम आपको कुछ बाते बताने जा रहे है, जिनका यदि आप ख्याल रखेंगे तो आपका पूरा साल शानदार बीतेगा |

न करे इस चीज सेवन




अपने जन्मदिन के दिन मांस का सेवन कटाई ना करे | मांस का सेवन व्यक्ति में तामसी प्रवृत्ति को दर्शाता है | अपने जन्मदिन के अवसर पर मांस का सेवन करने से व्यक्ति में नकारात्मकता बढ़ती है और पुरे साल बीमारी से ग्रसित रहता है | साथ ही व्यक्ति हमेशा विवादों में घिरा रहता है, इसीलिए हो सके तो अपने जन्मदिन के दिन इन चीजों से दूरी बनाये रखे |


न करे इनका अपमान


अपने जन्मदिन के दिन आपको घर के बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लेना चाहिए और दान करना चाहिए | इस दिन अपने द्वार पर आये हर जरूरतमंद की मदद करे और भोजन करे | इस दिन आप किसी जरूरतमंद की अवहेलना करते है तो आपको पुरे साल परेशानीओं का सामना करना पड़ता है और आने वाले समय में आपको भी अवहेलना झेलनी पड़ती है |

ऐसी स्थिति से बचे


वैसे तो कभी लड़ाई झगड़े नहीं करने चाहिए | ज्योतिष की माने तो अपने जन्मदिन के दिन किसी भी विवाद में नहीं पड़ना चाहिए | अन्यथा पुरे साल ऐसी ही स्थिति बनी रहती है और दाम्पत्य जीवन में स्थितियां बिगड़ने लगती है | ये आगे चलकर मानसिक तनाव को बुलावा देती है |

शनिदेव हो जाते है नाराज


ज्योतिष के अनुसार अपने जन्मदिन के दिन भूलकर भी शराब का सेवन ना करे | इससे शनिदेव नाराज होते है | बताया जाता है कि इस कर्म से शनिदेव की साढ़ेसाती भी लग जाती है| जो जीवन में परेशानियां लाती है और जीवन मुसीबतो से घिर जाता है |



करे ये शुभ काम


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्मदिन के अवसर पर एक बरगद का पेड़ लगाना चाहिए | इस बात का ध्यान रखे कि ये पेड़ घर के बाहर किसी सार्वजनिक स्थान पर लगाए और इसकी निरंतर सेवा करे | साथ ही इस दिन आप अपनी उस आदत का परित्याग करे, जो आपके परिवारजनो को अप्रिय लगती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर