Category Archives:  LifeStyle

कोरोना से बचना चाहते है तो आज ही छोड़ दे ये आदते, हो सकती है खतरनाक साबित

Apr 13 2020

Posted By:  Sunny

इस समय विश्वभर में कोरोना संक्रमण का काल चल रहा है | ऐसे में हर छोटी से छोटी चीज की साफ़ सफाई आवश्यक है | हमारी छोटी सी लापरवाही कोरोना के संक्रमण को बढ़ावा दे सकती है | ऐसे में आज हम आपको कुछ जरुरी बाते बताने जा रहे है, जिनसे आप कोरोना के संक्रमण से बच सकते है | खुद मेडिकल एक्सपर्ट्स ने इन आदतों को जल्द से जल्द छोड़ने को कहा है |

नाख़ून चबाना


आपने कई लोगो को नाख़ून चबाते देखा होगा, कई लोगो में ये आदत बचपन से होती है | हमारे नाख़ून में कई तरह के कीटाणु मौजूद रहते है, इसीलिए नाख़ून मुंह में डालने से कीटाणु / वायरस / बैक्टीरिया सीधे हमारे शरीर में प्रवेश कर जाता है |

बालो में हाथ फेरना


कई लोगो को बार बार बालो में हाथ फेरने की आदत होती है | अगर आपकी भी ऐसी आदत है,तो तुरंत छोड़ दे, क्योंकि बालो में हाथ फेरने से बालो पर गिरे हुए कीटाणु बैक्टीरिया आदि सीधे हमारे हाथो में आ जाते है | हाथ में आने के बाद इन्हे शरीर में फैलने में देर नहीं लगती |

बेडशीट की साफ़ सफाई


कई लोगो की अपनी बेडशीट की साफ़ सफाई की आदत नहीं होती है, वे कई महीनो तक इसकी सफाई नहीं करते है | बता दे ऐसी कई सतह है, जिस पर वायरस काफी लम्बे समय तक जीवित रह सकता है | इसीलिए आज दे ही साफ़ सफाई पर ध्यान देना शुरू कर दे |



वाश बेसिन पर टूथब्रश


कई लोग अपने टूथब्रश को सही तरीके से रखने की बजाय कहीं भी रख देते है, तो वाश बेसिन के आस पास ही रख देते है | बता दे ये एक सही आदत नहीं है | अपनी इस आदत से आप खुद बिमारियों को न्यौता दे रहे है | इसीलिए अपने टूथब्रश का ख़ास ख्याल रखे |

एक दूसरे का जूठा खाना या पीना


कई लोग अपनों का जूठा खा लेते है, पी लेते है | लेकिन इस संक्रमण के काल में आप इस आदत को छोड़ दे तो ही बेहतर है | क्योंकि कब किसे क्या संक्रमण हो जाए कहा नहीं जा सकता | इसीलिए इस आदत को छोड़ दे तो बेहतर है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर