Category Archives:  LifeStyle

चाणक्य नीति: बन जाए ऐसी परिस्थिति तो तुरंत छोड़ दे अपना घर

Apr 14 2020

Posted By:  Sunny

आचार्य चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ, अध्यापक और कूटनीतिज्ञ थे | उन्होंने अपनी कूटनीति के माध्यम से ही एक साधारण से बालक चन्द्रगुप्त को अखंड भारत का सम्राट बना दिया था | आचार्य द्वारा बताई गयी नीतियों पर चलकर कई राजा महाराजाओ ने अपना राज्य चलाया है | उनकी बाते जितनी पहले कामगर थी, उतनी ही आज भी है | उन्होंने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन की कई परिस्थितियों का जिक्र किया है | साथ ही विकट परिस्थितियों से निकलने के बारे में भी बताया है | आचार्य ने अपने नीतिशास्त्र में ऐसी 4 परिस्थितियों के बारे में बताया है, जब हमे अपना घर तुरंत छोड़ देना चाहिए |


उपसर्गेऽन्यचक्रे च दुर्भिक्षे च भयावहे। 
असाधुजनसंपर्के य: पलायति स जीवति।।



> आचार्य ने इस श्लोक के माध्यम से बताया है कि जब आपके घर के आस पास दंगे हो रहे हो, तो तुरंत घर छोड़ देना चाहिए | उस स्थिति में कहीं और जाना ही सबसे सही निर्णय होता है, क्योंकि वहां रहना आपके लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकता है | ऐसे में चोट लगने और जान जाने का भी खतरा रहता है |

> आचार्य चाणक्य ने बताया की जब कोई दूसरा राजा आपके राज्य पर आक्रमण कर दे,तो तुरंत वहां से निकल जाये, वहां से पलायन करने में ही आपकी भलाई है | क्योंकि युद्ध मृत्यु का ही निमंत्रण होता है |

> जिस स्थान पर अकाल पड़ रहा हो, हर ओर भुखमरी फ़ैल रही हो | उस स्थान को तुरंत छोड़ देना चाहिए | इस स्थिति में ऐसे स्थान पर जाना ही ठीक रहता है, जहाँ अन्न जल की पूरी व्यवस्था हो |

> चरित्रहीन लोगो के बीच कभी नहीं रहना चाहिए | यदि आपके चारो ओर ऐसे ही लोग हो तो तुरंत उस स्थान को छोड़ दे | क्योंकि चरित्रहीन लोगो का असर हमारे परिवार और बच्चो पर पड़ने लगता है, ये हमारे भविष्य को भी संकट में डाल देता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर