Category Archives:  LifeStyle

शादीशुदा लोगो को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये 5 गलतियां, तबाह हो जाता है रिश्ता

Apr 17 2020

Posted By:  Sunny

एक अच्छे जीवनसाथी का मिलना ये तो भाग्य की बात है की एक रिश्ते में प्रेम और तालमेल बैठा कर रखना मनुष्य का ही काम है | कई बार देखने को मिलता है, की पति पत्नी के रिश्ते में लड़ाई झगड़े होने लगते है | कई बार तो समय के साथ ये लड़ाई झगड़े इतने बढ़ जाते है की तलाक की नौबत आ जाती है | ऐसे में आज हम कुछ उन चीजों के बारे में बात करने जा रहे है, जो इस स्थिति का कारण बनती है |

समाज का दखल


कई बार रिलेशनशिप में लोग अपने पार्टनर की बाते अपने दोस्तों और रिश्तेदार को बताने लग जाते है | अच्छी बाते तो ठीक है, लेकिन जब आप अपने पार्टनर के बारे में बुरी बाते बताएंगे, तो आपको भी लोगो से अपने पार्टनर के बारे में बुरा सुनने को मिलेगा | जिस वजह से सोच नकारात्मक होने लगती है, और इसी वजह से लड़ाई झगड़े होने लगते है |

गलतियां निकालना


एक रिश्ते में लड़ाई झगड़े होना नयी बात नहीं है, लेकिन इस लड़ाई में पिछली गलतियों को गिनना गलत है | पिछली गलतियों को गिनने से लड़ाई कभी खत्म नहीं होती है, बल्कि बढ़ती ही है | ऐसे में पुरानी बातो को पीछे छोड़ देना ही अच्छा है |



मौन


वैसे अगर दोनों में से कोई एक लड़ाई के मूड में है, तो अच्छा है की एक चुप हो जाये | लेकिन इसे लम्बा भी नहीं खींचना चाहिए | क्योंकि अगर आप बात करना बंद कर देंगे तो रिश्ते में दरार पड़ने की सम्भावना भी बढ़ जाती है |

माता पिता की बुराई


किसी को भी अपने माता पिता की बुराई पसंद नहीं है | ऐसे में आप भी एक दूसरे के माता पिता का सम्मान करे | तभी आपका रिश्ता लम्बा चल पायेगा |

तुलना


कभी भी अपने पार्टनर की तुलना किसी के पार्टनर से ना करे | तुलना करना किसी को पसंद नहीं है, क्योंकि हर इंसान की अपनी खूबी होती है | हो सकता है जो इंसान आपको दूर से अच्छा लग रहा है, वो असल में ऐसा ना हो | इसीलिए तुलना को भी रिश्ते में ना लाये |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर