Category Archives:  LifeStyle

अगर लॉकडाउन में बढ़ रहा है तनाव तो जरूर आजमाए फेंगसुई की ये आसान सी टिप्स

Apr 20 2020

Posted By:  Sunny

जीवन में तनाव का स्तर बढ़ना एकसाथ कई समस्याओ को न्यौता देता है | कई लोगो का मानना होता है कि तनाव केवल चिंता करने के कारण होता है लेकिन ऐसा नहीं है | तनाव उत्पन्न होने कई कारण होते है | कई बार जीवनशैली में परिवर्तन होने के कारण भी तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है | इस समय देश में चल रहे लॉक डाउन की वजह से आपका घूमना फिरना और बाहर निकलना नहीं हो पा रहा है | और इस वजह से तनाव की स्थिति और चिड़चिड़ापन पैदा हो रहा है, तो आज हम आपको कुछ फेंगशुई की टिप्स देने जा रहे है | जो आपकी मदद कर सकती है |

दिन की शुरुआत


इस समय चल रहे लॉक डाउन की वजह से जीवनशैली बदल गयी है | जिस वजह से लोगो के सोने और जागने के समय में परिवर्तन आया है | ऐसे में आप सोने और जागने का समय तय कर ले | साथ ही सुबह समय से उठने की कोशिश करे और भगवान को धन्यवाद कहे | साथ ही बैडरूम में फूलो का पौधा लगाए, सुबह इसे देखने दे मन प्रसन्न रहेगा |



संगीत देगा आराम


फेंगसुई के अनुसार यदि घर में रहकर तनाव और बेचैनी बढ़ रही है तो आपकी मदद मैडिटेशन म्यूजिक कर सकता है | इसके लिए आप धीमी आवाज में मैडिटेशन म्यूजिक चलाये और आँखे बंद कर इस पर अपना ध्यान केंद्रित करे | इस पर जितना हो उतनी देर ध्यान लगाए, इससे आपका तनाव कम होगा |

तस्वीरें बदले


अपने घर में नयापन लाने और तनाव दूर भगाने के लिए आप अपने घर में कुछ बदलाव करे | इसके लिए आप घर में रखे सजावट के सामान और तस्वीरो की जगह बदल दे | फेंगशुई के अनुसार आँखों का दिल और दिमाग के साथ गहरा रिश्ता है | ऐसे में जब आप कुछ पुरानी तस्वीरो को देखंगे तो आपकी पुरानी यादे ताज़ा होगी और साथ ही घर में नयापन भी दिखेगा |

पक्षियों की चहचहाहट


आप अपने घर में पक्षियों के दाने पानी की व्यस्व्था करे | इसके दो फायदे होंगे, पहला ये एक पुण्य और धर्म का काम है | दूसरा यह कि इससे आपके घर में पक्षियों का आना जाना लगा रहेगा और उनकी चहचहाहट से घर में अलग ही रौनक देखने को मिलेगी | इससे आपको मानसिक तनाव से मुक्ति और राहत मिलेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर