Category Archives:  LifeStyle

अपने रिलेशनशिप की ये 5 बाते कभी किसी से शेयर ना करे, आ जाती है रिश्ता टूटने की...

Apr 23 2020

Posted By:  Sunny

एक रिलेशनशिप में सबसे जरुरी चीज भरोसा होती है | जब रिश्ते में भरोसा होता है, तो रिश्ते की नींव भी गहरी होती है | कुछ लोग ऐसे होते है, जिन्हे अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करना बहुत अच्छा लगता है | ये लोग अपने रिश्ते की लोगो के सामने खूब बड़ाई करते है | इतना ही नहीं अपनी इस आदत के चलते कई बार वे अपने रिश्ते के कुछ राज लोगो के सामने खोल देते है, जिस वजह से उनके रिश्ते में दरार पड़ जाती है | आज हम आपको उन्ही बातो के बारे में बताने आये है, जिन्हे किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए |

लड़ाई झगड़े


एक रिश्ते में लड़ाई झगड़े होते है, ऐसे में मन उदास होने पर कई बार हम अपने मन की बात दोस्तों से शेयर कर देते है | लेकिन अपनी नोकझोंक के बारे में दुसरो को बताना सही नहीं है | आपकी लड़ाई तो खत्म हो जाएगी, पर वह बात लोग हमेशा याद रखेंगे | अपनी जिंदगी को कभी खुली किताब नहीं बनाना चाहिए |

पैसे की समस्या


आपके दोस्त आपके पार्टनर की इज्जत आपकी वजह से करते है | अपने पार्टनर की बुराई करना, आपको ही भविष्य में मुसीबत में डालेगा | यदि आपका पार्टनर आर्थिक मुसीबत में है, तो इस बात को किसी से शेयर नहीं करना चाहिए | इससे लोगो में आपकी छवि मतलबी इंसान की बनती है |



पार्टनर की निजी बातें


अपने पार्टनर की निजी बातें कभी किसी से शेयर ना करे | कुछ चीजे आपके बीच में ही रहे तो अच्छा है | यदि आप अपने पार्टनर की निजी बाते लोगो को बताते फिरेंगे, और जब आपके पार्टनर को ये पता चलेगा तो आप पर वो फिर कभी विश्वास नहीं कर पायेगा |

पार्टनर का पहला रिलेशन


यदि आपके पार्टनर ने आपको अपने पहले रिलेशन के बारे में कई बातें बताई है, तो आपका फर्ज है कि आप वो अपने तक ही रखे | क्योंकि इन बातो को दुसरो को बताने से नकारात्मकता ही बढ़ती है | और ऐसा करके आप अपने पार्टनर का भरोसा तोड़ते है |

पार्टनर की तुलना


एक रिलेशनशिप में कई मुकाम आते है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप अपने पार्टनर की तुला अपने एक्स से करने लगे | अपनी तुलना किसी को पसंद नहीं होती है | हर इंसान की अपनी खासियत होती है, आप ऐसा करके अपने रिश्ते को ही कमजोर करते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर