Category Archives:  LifeStyle

ATM का उपयोग करने से पहले जान ले ये बाते, अब ATM से भी फ़ैल रहा है कोरोना

Apr 24 2020

Posted By:  Sunny

दुनियाभर में कोरोना वायरस दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है | कोरोना से संक्रमित हो चुके लोगो का आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है | हाल ही में गुजरात में ATM के इस्तेमाल से सेना के 3 जवानो को कोरोना वायरस से संक्रमण हो गया | ऐसे में अच्छा होगा अगर आप भी ATM से पैसे निकलते समय कुछ सावधानी बरते | इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको ATM उपयोग करने के दौरान बरतने वाली सावधानियों के बारे में बताने जा रहे है | आप इनका पालन करेंगे तो सुरक्षित रहेंगे |




घर से बाहर निकलने के दौरान अपने साथ सेनिटाइज़र अवश्य रखे | इस दौरान अपने किसी भी सतह को छुआ हो तो तुरंत उसे साफ़ कर ले |

ATM चैम्बर में यदि कोई पहले से मौजूद है, तो आप अंदर ना जाये | आप अपनी बारी का इन्तजार करे |

घर से बाहर निकलते समय अपने साथ टिश्यू और वेट वाइप्स साथ रखे | बाहर जाने पर अपना नाक, मुंह और आँखों को बिलकुल ना छुंए | लाइन में 1 मीटर की दूरी बनाकर रखे |

ATM चैम्बर में किसी भी चीज को ना छुए और अगर छुआ है, तो तुरंत सेनिटाइज़र से हाथ साफ कर ले |

ATM की लाइन के दौरान आपको कोई पहचान का व्यक्ति मिल जाए तो उससे दूरी बनाकर रखे, हाथ मिलाने की बजाय आप नमस्ते करे |

यदि आपको सर्दी जुखाम है तो घर से बाहर बिलकुल ना निकले, यदि बाहर आपको छींक आती है | तो रुमाल या कोहनी से नाक को ढंके |

अपने इस्तेमाल किये टिश्यू और मास्क को ATM के डस्टबिन में बिलकुल न फेंके, इससे दुसरो को संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है |

समय को देखते हुए आप डिजिटल पेमेंट पर करे | सभी प्रकार के ट्रांसेक्शन और पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से ही करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर