Category Archives:  LifeStyle

आखिर क्या वजह है कि लोग बिना मर्जी के शादी कर लेते है, जानिए

May 15 2020

Posted By:  Sunny

आज इंसान भले ही कितना भी विकसित हो गया है, लेकिन अपनी शादी का फैसला वो दुनिया वालो से पूछकर ही लेता है | एक शादी पुरे जीवन का बंधन होती है, कहते है शादी तभी करनी चाहिए जब किसी को देखकर आपका दिल कहे | लेकिन लोग अपने माता पिता और समाज की वजह से शादी कर लेते है | इस वजह से वो एक ऐसे इंसान के साथ जीवन बिताने के लिए मजबूर हो जाते है, जिससे उन्हें प्यार नहीं है | आज हम ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में बात करने जा रहे है, जिनकी वजह से लोग बिना मर्जी के शादी करने के लिए तैयार हो जाते है |

इश्क में धोखा


ज्यादातर लड़के लड़कियां घरवालों के कहने पर इसलिए शादी कर लेते है, क्योंकि वो प्यार में धोखा खा चुके होते है | और दोबारा ऐसी स्थिति से बचने के लिए उन्हें शादी ही एकमात्र रास्ता नजर आता है | बिना सोचे समझे लिया गया उनका ये फैसला उन्हें जीवनभर दुःख देता है |



पैसे के लिए


कई लोग भले ही इसे मानने से इंकार करे, लेकिन ये सच है | कई बड़े शहरो की लड़किया केवल इसीलिए शादी करती है, क्योंकि उन्हें लगता है की एक पैसेवाला इंसान ही उनका भविष्य संवर सकता है |

बड़े भाई बहन होने पर


भारतीय समाज में घर में जो सबसे बड़ा बच्चा होता है, उसे ही बलि का बकरा बनना पड़ता है | क्योंकि माँ बाप को लगता है कि अगर पहले बड़े की शादी नहीं हुयी तो लोग तरह तरह की बाते बनाएंगे | ऐसे में ये भी जानने की कोशिश नहीं करते की उनके बच्चे के मन में क्या है |

शादी परम्परा है


आज ऐसे कई लोग है, जिन्हे लगता है की समाज में रहने के लिए शादी जरुरी है | उन्हें लगता है की ये एक जिम्मेदारी है | जबकि ऐसा नहीं है, आपको ऐसे कई लोग मिल जायेंगे को बिना शादी किये भी अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर