Category Archives:  LifeStyle

अगर नजर आ रहे है, ये लक्षण तो ब्रेकअप कि ओर बढ़ रहा है आपका रिश्ता...

May 21 2020

Posted By:  Sunny

जब रिलेशनशिप की शुरुआत होती है तो कपल हर चीज को पॉजिटिव लेना पसंद करते है | अपने रिश्ते की शुरुआत में कोई ब्रेकअप  जैसे शब्द का इस्तेमाल भी नहीं करता है | लेकिन अक्सर कुछ रिश्ते ब्रेकअप की वजह से ही टूट जाते है | और जब ये रिश्ता टूटता है, तो इसके दर्द से उबरने में बड़ा वक़्त लग जाता है | बता दे कोई भी रिश्ता अचानक से खत्म नहीं होता है | इससे पहले कुछ लक्षण है, जो नजर आने लगते है | आज हम उन्ही लक्षणों के बारे में बात करने जा रहे है |

प्राथमिकता कम होना


जब आपका पार्टनर  अपने काम और अपने दोस्तों को आप से ज्यादा महत्व देने लगे, तो आपको समझने की जरूरत है की चीजे बदल रही है | एक बात हमेशा ध्यान में रखे कि यदि कोई आपसे प्यार करेगा तो वो आप उसकी लिस्ट में सबसे ऊपर रहेंगे | आप उसके लिए सबसे जरुरी होगी | लेकिन अगर ऐसा नहीं है, तो समझ ले उसकी जिंदगी में आपकी पहले जो जगह थी | वो अब नहीं रही |

मिलने के लिए समय ना होना


यदि आपका पार्टनर आपसे ना मिलने के बहाने बनाने लगा है | हर वक़्त काम या बिजी होने का बहाना बनाता है, तो आपको अब सम्भलने की जरूरत है | क्योंकि जो इंसान आपसे प्यार करने का दावा करता है और दूसरी और आपसे मिलने के लिए उसके पास समय ही नहीं है | तो ये साफ़ हो जाता है कि आपके रिश्ते में लगाव जैसा कुछ बचा ही नहीं है |



मैसेज के रिप्लाई का समय ना होना


अगर आपका पार्टनर आपके मैसेज का जवाब घंटो में दे रहा है | इतना ही नहीं कॉल पर भी बाते नहीं हो पा रही है | तो आपको समझने की जरूरत है कि कम्युनिकेशन रिश्ते की जान होते है | ऐसे में बात करने के लिए समय ना निकाल पाना और पार्टनर को इससे फर्क भी नहीं पड़ रहा है तो ये कम होते प्यार की निशानी है | 

फ़ोन में लगे रहना


अगर आपका पार्टनर आपके साथ होने पर आपसे बात करने के बजाय अपने फ़ोन में ही लगा रहता है | तो ये एक शुभ संकेत नहीं है | क्योंकि कोई भी कपल प्यार में होने पर एक दूसरे से ज्यादा बात करने की कोशिश में रहते, वक़्त देते है | ना की अपने फ़ोन में ही लगे रहते है |

फिजिकल इंटिमेसी में कमी


अगर आपका पार्टनर आपके साथ फिज़िकल इंटिमेसी में एक्टिव नहीं है | इससे सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने से मतलब नहीं है | इसका मतलब है की आपका पार्टनर गले लगना, कडलिंग, किसिंग सभी चीजों से दूर हो रहा है | अपने रिश्ते में वो पहले जितना एक्टिव नहीं है, जितना पहले था | तो साफ है, रिश्ते में दूरियां बढ़ रही है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर