Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 मई 2020: इन 5 राशियों के लिए शानदार रहेगा आज का दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 23 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च, चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | खर्चो में कमी आने से आप थोड़ा अच्छा महसूस करेंगे | कामकाज के सिलसिले में आ रही समस्या के लिए आपको किसी वरिष्ठ की सलाह लेनी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन के मामले में आपका दिन शानदार रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ,ऊ,वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शानदार बीतेगा | कामकाज के मामले में आज का दिन सफलताभरा रहेगा | संतान की तरफ से आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | किसी मित्र से फ़ोन पर लम्बी बाते करके अच्छा महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में ख़ुशी रहेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन फलदायक साबित होगा | नौकरीपेशा जातको को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है | आज के दिन किसी भी विवाद से दूर रहे तो अच्छा है | परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे | प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपकी आमदनी में वृद्धि होने से आप अच्छा महसूस करेंगे | ऑफिस में जूनियर आपसे किसी काम में मदद मांग सकते है | आज अपने स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े सावधान रहे, पेट दर्द की समस्या हो सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | परिवार के किसी काम की जिम्मेदारी आप पर आ सकती है | कोई पडोसी आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | ऑफिस में प्रभाव जमाने के लिए अभी आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज के मामले में आपको सामान्य नतीजे मिलेंगे | आज किसी मित्र से मुलाकात करने जा सकता है, हालाँकि अपनी सुरक्षा का ख्याल रखे | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है|

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से बहस होने की सम्भावना है, आपको ऐसी स्थिति से बचने की जरूरत है | शाम के समय आपको अचानक धनलाभ होने की सम्भावना बन रही है | आपका दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आप लम्बे समय बाद मानसिक शांति महसूस करेंगे, जिससे आपके कामो में भी सफलता मिलेगी | व्यापार में आपको गति देखने को मिलेगी | प्रेम जीवन में प्रिय आपसे मन की कोई बात कह सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिनमान कमजोर है | आपको ऑफिस में आज सावधान रहने की जरूरत है | किसी काम में जल्दबाजी आपके काम बिगाड़ सकती है | आज आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, आप इसमें जीवनसाथी की राय अवश्य ले |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आर्थिक स्थिति के मामले में आपका दिन अच्छा रहेगा | आपका अटका हुआ धन आज आपको प्राप्त होने वाला है | समाज में आपके कामो के चलते आपका मान सम्मान बढ़ेगा | परिवार में आज किसी बात को लेकर उत्साह देखने को मिलेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आप नए विचारो से भरे रहेंगे | व्यापार में साझेदारी को लेकर आप कुछ बड़े निर्णय ले सकते है | नौकरीपेशा जातको के ट्रांसफर के योग बन रहे है | जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए आपको कदम उठाने की जरूरत है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे कई अटके हुए काम भी पुरे हो जायेंगे | आज अपने काम को लेकर आप कोई परेशानी अपने मित्र से साझा कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में आज आपको नयी ख़ुशी का अनुभव होगा | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर