Category Archives:  Entertainment

कनिका कपूर के बाद अब एक्टर किरण कुमार भी हुए कोरोना से संक्रमित, 10 दिनों से...

May 25 2020

Posted By:  Sunny

इस समय पूरी दुनिया कोरोना के कहर से जूझ रही है | सभी देशो की सरकारे इसकी रोकथाम के लिए अपनी तरफ से हर कोशिश कर रही है | लेकिन हर दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है | खबरों के अनुसार भारत में एक और नामचीन हस्ती भी कोरोना से संक्रमित हो चुकी है | 


हिंदी फिल्मो और टीवी सीरियल में काम कर चुके वरिष्ठ कलाकार किरण कुमार कोरोना से संक्रमित पाए गए है | बताया जा रहा है कि उन्होंने पिछले दस दिनों से खुद को कारण्टीन किया हुआ है | इस बात की जानकारी खुद उन्होंने दी है |



जानकारी के अनुसार किरण कुमार ने बताया है कि उन्हें कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आये | खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे कोई लक्षण उन्हें नजर नहीं आये | लेकिन जब उन्होंने टेस्ट करवाया तो वह पॉजिटिव आया | इसी के चलते वे कारण्टीन में है, बताया जा रहा है की उनका एक और टेस्ट होगा |


जानकारी के लिए बता दे किरण कुमार ने कई बॉलीवुड फिल्मो और टीवी सीरियल में काम किया है | दूरदर्शन पर आने वाला उनका सीरियल 'डिटेक्टिव करण' काफी पॉपुलर रहा था | इसके अलावा फिल्म खुद गवाह और तेजाब में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाए थे | उनकी इन फिल्मो में काफी सराहना हुयी थी |

बता दे वे केवल हिंदी ही नहीं, वे भोजपुरी और गुजरती टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके है | बता दे किरण कुमार पहले सेलिब्रिटी नहीं है, जो कोरोना से संक्रमित हुए है | इससे पहले सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी | एक्ट्रेस जोया मोरानी और उनका परिवार भी इससे संक्रमित हुआ था |

इसके अलावा एक्टर पूरब कोहली भी कोरोना से संक्रमित हुए थे, इस बात की जानकारी खुद उन्होंने दी थी | उस समय अपने परिवार के साथ लंदन के घर में थे | हालाँकि वे सब अब कोरोना के खतरे से बाहर है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर