Category Archives:  LifeStyle

कितना चलेगा आपका रिश्ता, ये 5 संकेत बताएंगे आपके रिश्ते का हाल...

May 25 2020

Posted By:  Sunny

प्रेम में पड़ना आसान होता है लेकिन उस रिश्ते में प्रेम को बनाये रखना मुश्किल होता है | हर रिश्ते में आपसी समझ, सहमति और प्यार जरुरी होता है, क्योंकि यही रिश्ते को कायम रखते है | रिश्ते में एक दूसरे को अहमियत देना सबसे जरुरी होता है, क्योंकि ये एक अच्छे रिश्ते की निशानी होता है | आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतो के बारे में बताने जा रहे है, जो ये बताएंगे कि आपका रिश्ता कितना लम्बा चलेगा | 

भरोसा


कोई भी रिश्ता भरोसे की नींव पर होता है | जब हर मुश्किल की घड़ी में पति पत्नी एक दूसरे का पूरा साथ देते है, तब यही भरोसे की निशानी बनता है | हर परेशानी का हल आपसी सहमति से निकलना एक रिश्ते में भरोसा और मजबूती बढ़ाता है |



बाते शेयर करना


आपको अपने पार्टनर के साथ अपनी हर बात शेयर करनी चाहिए, इससे रिश्ता मजबूत होता है | आपको अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाना चाहिए | अपने पार्टनर को उसकी गलतियां गिनवाने की बजाए आपको अपने साथ घटी बाते बतानी चाहिए, साथ ही पार्टनर से भी पूछनी चाहिए |

समझौता


हर रिश्ते में लड़ाई झगड़े होते है, ये आम बात है | लेकिन यदि आप अपने झगड़ो को पार्टनर के साथ बैठकर शांति से सुलझाते है, तो ये एक अच्छी बात है | रिश्तो में आने वाली तकरार को समझदारी से खत्म करने में ही रिश्ते की भलाई है |

पसंद नापसंद


सभी की आदत और पसंद-नापसंद अलग अलग होती है | ऐसे में कई बार ये छोटी छोटी तकरार की वजह बन जाती है | ऐसे में इन तक़रारो को खत्म करना आप पर निर्भर करता है | अगर आप एक दूसरे की पसंद और नापसंद को समझते है, तो ये एक अच्छे रिश्ते की निशानी है |

वक़्त बिताना


एक दूसरे के साथ समय बिताना किसी भी रिश्ते के लिए उतना ही जरुरी है, जितना पौधों की लिए पानी | ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के लिए बिजी शेड्यूल में से समय निकलते है और उनका ख्याल रखते है, तो आपके रिश्ते की मजबूती को बताता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर