Category Archives:  Spiritual

राशिफल 26 मई 2020: इन राशियों पर बनेगी हनुमान जी की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 25 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च, चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | आज आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है | आपके खर्चो में कमी आने से आप धन की बचत कर सकेंगे | परिवार में आज माता का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है | कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मन लगाकर कार्य करने की जरूरत है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ,ऊ,वा, वे, वो, ब, बो |
आज का दिन आपके जीवन में महत्वपूर्ण साबित होगा | ऑफिस में आपको आज अच्छे परिणाम मिलेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे | करियर के मामले में आज कुछ बड़े फैसले ले सकते है | कुछ लोग आपके खिलाफ षडियंत्र रच रहे है, सावधान रहे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | परिवार में आपको आज तरजीह दी जाएगी, आपकी इज्जत करेंगे | आपको सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए, यही आपको सफलता दिलाएगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की तबियत बिगड़ने के आसार है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपको अचानक धनलाभ होने वाला है, ये आपको आर्थिक स्थिति को सुधारेगा | आज के दिन आप किसी से गुस्सा ना करे, आपकी मुश्किल बढ़ सकती है | आज छोटे भाई बहन किसी काम में आपकी मदद कर सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | अचानक किसी काम में उम्मीद से ज्यादा धन खर्च होने की सम्भावना है | ऑफिस में आज उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | आप अपने दाम्पत्य जीवन को सुधरने की कोशिश में रहेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है | इसकी वजह आपका मानसिक तनाव बनेगा, इसकी वजह से स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है | आज जमीन जायदाद से जुड़ा कोई लाभ आपको होने वाला है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारीयों के साथ आपके संबंध सुधरने वाले है | आज परिवार से आपको जी भर के प्यार मिलेगा | कोई मित्र आपसे आर्थिक मामले में सलाह ले सकता है | प्रेम जीवन के मामले में आप लकी रहेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज के मामले में आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है | आज आप किसी नए काम को शुरू करने के बारे में सोच सकते है | दाम्पत्य जीवन में आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आप लम्बे समय बाद परिवार के साथ समय बिताएंगे, इससे आप अच्छा महसूस करेंगे | आपको आमदनी में वृद्धि करने के स्त्रोत के बारे में पता चल सकता है | आपको अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के लिए भोजन अच्छे से करने की जरूरत है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन उत्तर चढाव से भरा रहेगा | आपको व्यापार में आज थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है | दोपहर के बाद आपकी स्थिति में परिवर्तन आएगा | हालाँकि संतान की तरफ से आज किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कार्यक्षेत्र में आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे, सहकर्मी आपकी सराहना करेंगे | प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर छात्रों को आज कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में आज प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | आज आपके किसी कार्य में विलम्ब हो सकता है, लेकिन आप अपना गुस्सा किसी और पर ना उतारे | आज किसी काम को लेकर व्यर्थ जा सकती है | आज जीवनसाथी आपको कुछ सच्ची पर कड़वी बाते कह सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर