Category Archives:  Entertainment

कभी सलमान के साथ दी थी हिट फिल्मे, आज पहचानने में भी नहीं आती ये एक्ट्रेस, जानिए

Jun 04 2020

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड एक्ट्रेस रम्भा को कौन भूल सकता है, उनकी ख़ूबसूरती के चाहने वाले आज भी खूब है | हालाँकि आज रम्भा फिल्मो से दूर है | आज हम उनके बारे में कुछ रोचक बाते करने जा रहे है | बता दे रम्भा ने अदाकारी की शुरुआत दक्षिण भारतीय सिनेमा से की थी | उनकी पहली फिल्म का नाम 'आ ओकट्टी अडक्कु' थी, जो 1992 में आयी थी |


इस फिल्म के बाद रम्भा ने साउथ की कई फिल्मो में काम किया | बॉलीवुड में उन्होंने 1995 में कदम रखा था | बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 'जल्लाद' थी | 1995 में आयी इस फिल्म में वे मिथुन चक्रबर्ती के साथ नजर आयी थी | इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मो में बड़े बड़े कलाकारों के साथ काम किया |




जानकारी के बता दे रंभा सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म 'जुड़वां' और 'बंधन' में नजर आईं थी । इसके बाद उन्होंने 'सजना', 'मैं तेरे प्यार में पागल', 'क्रोध', 'बेटी नंबर 1', 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' 'घरवाली बाहरवाली', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' जैसी कई हिट फिल्मो में काम किया |


रम्भा आखिरी बार 2004 में बॉलीवुड फिल्म 'दुकान पीला हाउस' में नजर आयी थी | इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली | हालाँकि इसके बाद में मलयालम, कन्नड़ और भोजपुरी फिल्मो में नजर आयी थी |


वैसे आज रम्भा पहले से काफी बदल गयी है | 90 के दशक में जो एक्ट्रेस अपनी ख़ूबसूरती से धूम मचाती थी, आज लोग उनकी तस्वीर देखकर उन्हें पहचान भी नहीं पाते है | रम्भा ने 2010 में इन्द्रन पद्मनाथन से शादी की थी | इसके बाद जब वे 40 की उम्र में माँ बनी, तो काफी सुर्ख़ियों में रही थी |

बता दे आज रम्भा के 3 बच्चे है, साल 2018 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था | वैसे रम्भा ने फिल्मो के अलावा टीवी सीरियल्स में भी काम किया है | वे साउथ के कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर