Category Archives:  Spiritual

राशिफल 6 जून 2020: इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jun 05 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है, तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज में अचानक कोई रुकावट होने की सम्भावना है, हालाँकि शाम तक काम हो जायेगा | खर्चो में कमी देखने को मिलेगी | जीवनसाथी से किसी मामले में बहस होने की संभावना है | आपको समझदारी दिखानी चाहिए |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | कामकाज में की गयी मेहनत आज रंग लाने वाली है, आप प्रसन्न महसूस करेंगे | आपकी सेहत में भी सुधार होगा | आपका गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा, साथ ही रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक है | इस राशि के छात्रों को आज कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | ऑफिस में आपके काम को लेकर तारीफ होंगी | परिवार में किसी से आज मतभेद होने की सम्भावना है | जो जातक प्रेम में है, उनका जीवन अच्छा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ है | आज आप अपने प्रिय को खुश रखने की कोशिश में रहेंगे | आज पिताजी आपको किसी काम की जिम्मेदारी सौंप सकते है | किसी मित्र से चला रहा मनमुटाव आज दूर होने वाला है | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | समाज में आपकी छवि मजबूत होगी, आपका मान सम्मान बढ़ेगा | हालाँकि जो जातक दाम्पत्य जीवन में है, उन्हें किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है | ऑफिस में आपका दिन आराम भरा गुजरेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके भाग्य का सितारा मजबूत है, इसकी बदौलत आपके कई काम बनने वाले है | आज आपका अटका हुआ धन आपको प्राप्त होने वाला है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | जीवनसाथी आज आपसे मन की कोई व्यथा शेयर कर सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है, सेहत को लेकर आपको आज सावधान रहने की जरूरत है | कामकाज में मनचाहे नतीजे मिलने से आप प्रसन्न होंगे | आज संतान के भविष्य को लेकर आप चिंता में पड़ सकते है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आपकी कोई बड़ी परेशानी आज हल होने वाली है, इससे आपका तनाव भी दूर होगा | जो जातक प्रेम में है, वे प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश में रहेंगे | परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन माध्यम रूप से फलदायी साबित होगा | आप किसी काम में देरी को लेकर तनाव ले सकते है, हालाँकि काम पूरा हो जायेगा | जीवनसाथी आज आपसे प्रेम भरी बाते करेगा | कामकाज में अच्छे नतीजे मिलने से आप खुश होंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | चल रही स्वास्थ्य की समस्या जल्द ही दूर होने वाली है | आज घर में कोई नयी वास्तु को खरीदने को लेकर बात हो सकती है | प्रेम जीवन में चल रही दूरियां नजदीकियों में बदलने वाली है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आज कम मेहनत में ही बड़े लाभ मिलेंगे, जिसके चलते आप प्रसन्न होंगे | परिवार का माहौल आपको ख़ुशी देगा | यात्रा पर जाने के योग बन रहे है, हालाँकि इस दौरान आप अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आज ऑफिस के सहकर्मी आपसे मदद ले सकते है, लेकिन पर काम का भार बढ़ेगा | दाम्पत्य जीवन में हल्के तनाव के चलते आप थोड़े परेशान रहेंगे | बच्चो के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर