Category Archives:  Spiritual

गुरु कर रहा है राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ...

Jun 06 2020

Posted By:  Sunny

ग्रहो की दशा में होने वाला छोटा सा परिवर्तन भी हमारे जीवन पर बड़ा असर डालता है | ज्योतिषीय गणना के अनुसार 30 जून को गुरु गृह अपनी दशा में परिवर्तन करने जा रहा है | गुरु ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेगा, बता दे ये गुरु की स्वराशि है | गुरु को ज्ञान और शिक्षा का करक माना जाता है | गुरु के इस परिवर्तन से गुरु प्रबल रहेगा और अन्य राशिओ को भी इसका लाभ मिलेगा | आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे है |

मेष


इस राशि के नवे भाग में गुरु रहेगा | बता दे कुंडली में नवा भाग धर्म-कर्म, यात्रा और ज्ञान का प्रतीक है | गुरु के इस परिवर्तन से आप धर्म के कामो में सक्रीय होंगे | आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और आप समाज की भलाई के लिए कार्य करेंगे | इससे समाज में आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी |

कन्या




इस राशि के चौथे भाग में गुरु रहेगा | इससे आपको नए सुखो की प्राप्ति होगी | आप भौतिक सुख सुविधा की नयी चीजे खरीदने वाले है | आपकी उपलब्धियों से परिवार में आपके लिए इज्जत बढ़ेगी | माता जी का स्वास्त्य कमजोर है, तो ये गोचर उनके स्वास्थ्य में शुभ बदलाव लाने वाला है |

वृश्चिक


गुरु आपकी कुंडली के दूसरे भाग में रहेगा | ये आर्थिक और परिवार का प्रतीक है | इससे आपको आर्थिक लाभ होने वाले है | आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और आप धन की बचत भी करेंगे | साथ ही आपके परिवार में सुख शांति आएगी और वाद विवाद दूर होंगे |

मीन


आपकी कुंडली के दशम भाग में गुरु है | ये नौकरी और व्यापार से जुड़ा है | आने वाला समय आपके लिए शुभ है | व्यापार या नौकरी में चल रही परेशानी जल्द ही दूर होने वाली है | कारोबार मे लाभ की स्थिति बनेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर