Category Archives:  Videos

Video: गोविंदा के बेटे की कार का हुआ एक्सीडेंट तो मौके पर पहुंचे गोविंदा, देखे

Jun 25 2020

Posted By:  Sunny

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है | जिसमे वो लोगो से घिरे हुए और उनसे बातचीत करते नजर आ रहे है | जानकारी के अनुसार उनके बेटे यशवर्धन के साथ मुंबई के जुहू में कार दुर्घटना हो गयी थी | हालाँकि इसमें किसी को चोट नहीं पहुंची है | और मामला भी पुलिस के पास जाने के बजाय आपस में ही निपटा लिया गया |


मिली जानकारी के अनुसार गोविंदा के बेटे यशवर्धन की गाडी, दूसरी गाडी से भीड़ गयी | यशवर्धन गाडी खुद चला रहे थे और दूसरी गाडी किसी कंपनी का ड्राइवर चला रहा था | हालाँकि इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आयी | इस घटना की खबर मिलते ही गोविंदा भी मौके पर पहुंच गए |

मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि ये दुर्घटना आपसी गलतफहमी की वजह से हुयी थी | बताया जा रहा है कि दोनों ही कार चालकों ने दुर्घटना को रोकने की कोशिश की थी, अन्यथा हल्की सी चूक से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी |



हालाँकि यशवर्धन की कार की कार थोड़ी क्षतिग्रस्त हुयी, उनकी कार के हेडलाइट टूट गयी | दुर्घटना के बाद दोनों ही पक्षों ने समझदारी दिखते हुए | पुलिस तक ना जाकर आपस में ही मामला सुलझा लिया और दुर्घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर