Category Archives:  Entertainment

बिग बॉस 13 के इस कंटेस्टेंट को मिल रही है जान से धमकी, पाकिस्तान की ISI दे रही है....

Jul 02 2020

Posted By:  Sunny

इंटरनेट सेलिब्रिटी हिंदुस्तानी भाऊ अपने वीडिओज़ को लेकर अक्सर सुर्ख़ियो बने रहते है | आये दिन उनका कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है | हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पर भी निशाना साधा था | ऐसे में हिंदुस्तानी भाऊ ने एक और चौकाने वाला खुलासा किया है | 


हिंदुस्तानी भाऊ ने ट्वीट करके बताया कि उन्हें पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी ISI से धमकियां मिल रही है | उन्होंने बताया कि ISI के लेफ्टिनेंट कर्नल ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है |



हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने ट्वीट में लिखा कि ISI के लेफ्टिनेंट कर्नल ने दी मुझे जान से मारने की धमकी | और कहा हमारे लोग आपके शहर में पहुंच गए हैं | इसके साथ ही उन्होंने कुछ नंबर भी शेयर किये, जिनसे उन्हें धमकियां मिल रही है | इसके साथ ही भाऊ ने कहा कि उनके पास धमकी भरे कॉल की पूरी रिकॉर्डिंग भी है | 


अपने इस ट्वीट में उन्होंने PMO, PM नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और मुंबई पुलिस को भी टैग किया | इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमे वो ISI के शख्स से बात कर रहे थे | 


बता दे हिंदुस्तानी भाव अपने वीडियोस में अक्सर पाकिस्तान को लताड़ते नजर आते है | कई बार उन्होंने पाकिस्तान के जाने माने लोगो को अपने निशाने पर लिया है |  हिंदुस्तानी भाऊ ने बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था, शो में उन्हें लोगो से खूब प्यार मिला था | 

बता दे हाल ही में उन्होंने अनुष्का शर्मा को उनकी फिल्म बुलबुल को लेकर निशाने पर लिया था | उनका आरोप था कि अनुष्का की फिल्म बुलबुल में राधा और कृष्णा को लेकर गंदी भाषा का इस्तेमाल किया गया है | इसके अलावा उन्होंने एकता कपूर पर केस किया था | बता दे एकता कपूर ने अपनी एक वेब सीरीज में आर्मी का अपमान किया था | हालाँकि इसे लेकर एकता ने माफ़ी मांग ली थी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर