Category Archives:  Entertainment

नहीं रही बॉलीवुड को डांस सिखाने वाली सरोज खान, 71 साल की उम्र में दुनिया से ली विदा

Jul 02 2020

Posted By:  Sunny

हमारे देश की मशहूर कोरिओग्राफर सरोज खान नहीं रही | कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया | जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी | जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया | जहाँ उन्होंने शुक्रवार रात 1:52 दुनिया को अलविदा कह दिया |


जानकारी के अनुसार उनके शव को रात में ही उनके परिजनों को सौंप दिया गया था | सरोज खान की बेटी सुकैना ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 7 बजे उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया है | उन्होंने बताया कि उनकी शोक सभा तीन दिन बाद रखी गयी है |



बता दे वे पहले से बीमार चल रही थी | 20 जून को उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुयी थी, इसके बाद उन्हें मुंबई के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था | इसके बाद उन्होंने परिवार की ओर से बताया गया था कि उनकी तबियत में सुधार हो रहा है, अब वे ठीक है |


लेकिन गुरुवार की रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ गयी, जिसके चलते उनका निधन हो गया | जानकारी के लिए बता दे उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था | जिसमे उनका टेस्ट नेगेटिव आया था | सरोज खान 72 साल की थी | उन्होंने बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को डांस सिखाया था |


सरोज खान को बॉलीवुड का डांस गुरु कहा जाता है | उनके करियर की बात करे तो उन्होंने 3 साल की उम्र से ही फिल्मो में बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू कर दिया था | उनकी पहली फिल्म का नाम नजराना था | 

50 के दशक में सरोज खान फिल्मो में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करती थी | साल 1974 में आयी फिल्म गीता मेरा नाम में सरोज खान ने स्वतंत्र कोरिओग्राफी की थी  | इस फिल्म से उन्हें पहचान मिली, उनकी मुख्य फिल्मो की बात करे तो मिस्टर इंडिया, नगीना, चांदनी, तेजाब और थानेदार का बेटा है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर