Category Archives:  Spiritual

घर में धन धान्य लाती है ये वस्तुए, इनमे होता है माँ लक्ष्मी का वास

Jul 03 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में माँ लक्ष्मी को धन की देवी बताया गया है | माँ लक्ष्मी धन-धान्य, सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और समृद्धि की देवी है | इसीलिए व्यक्ति माँ लक्ष्मी की पूजा करता है, ताकि उसे जीवन में धन की कमी का सामना ना करना पड़े | ऐसा बताया जाता है कि जिससे माँ लक्ष्मी रूठ जाती है, उसके जीवन में धन-धान्य और सुख चैन पूर्ण रूप से चला जाता है | उसके जीवन में परेशानियां आने लग जाती है | ऐसे में आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जिन पर माँ लक्ष्मी का वास होता है | आप इन वस्तुओ को अपने घर में अवश्य रखे, इससे माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर सदा बरसती रहेगी |

झाड़ू 


झाड़ू को माँ लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, इसीलिए इसके पैर लगाने से मना किया जाता है | वास्तु में भी झाड़ू का बड़ा महत्व बताया गया है | बता दे माँ लक्ष्मी वहीँ वास करती है, जहाँ साफ़ सफाई होती है और झाड़ू साफ सफाई का कारक है | साथ ही बता दे झाड़ू का दान कभी नहीं करना चाहिए, इससे माँ लक्ष्मी नाराज हो जाती है |



तुलसी


हिन्दू धर्म में तुलसी का जो महव है, उसका परिचय देने की कोई आवश्यकता नहीं है | मान्यता है कि श्रीहरि के अवतार श्रीकृष्ण तुलसी को धरती पर लाये थे | साथ ही बिना तुलसी के विष्णु जी भोग भी ग्रहण नहीं करते | तुलसी में माँ लक्ष्मी का वास बताया जाता है | इसीलिए अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाए |

कमल का फूल


कमल का फूल माँ लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है | माँ लक्ष्मी कमल के फूल पर ही विराजमान होती है | वास्तु में बताया गया है कि आप अपने घर के मुख्य द्वार पर कलश में जल भरकर उसमे कमल का फूल रखे | ये माँ लक्ष्मी को घर में आने का निमंत्रण होता है, इसके साथ ही आप तिजोरी में भी कमल का फूल रखे | ये आपको शुभ फल प्रदान करेगा |

शंख


शंख पूजा पाठ का महत्वपूर्ण अंग है | ऐसा कहा जाता है कि इसकी ध्वनि जहाँ तक जाती है | वहां तक नकारात्मकता का नाश हो जाता है, और सुख शांति आती है | ऐसा बताया जाता है कि समुन्द्र मंथन से शंख भी निकला था और माँ लक्ष्मी अवतरित हुयी थी | इसलिए माँ लक्ष्मी का शंख में वास माना जाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर