Category Archives:  Entertainment

कोरोना से संक्रमित पायी गयी ये मशहूर TV एक्ट्रेस, वीडियो से दी जानकारी

Jul 04 2020

Posted By:  Sunny

कोरोना वायरस लगातार तेजी से फैलता जा रहा है | इसकी वजह से अब तक लाखो लोग संक्रमित हो चुके है और हजारो लोगो की मृत्यु हो चुकी है | कोरोना से दुनिया के कई फ़िल्मी सितारे भी संक्रमित हुए | ऐसे में टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस भी कोरोना से संक्रमित हो गयी है | 


हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है, उनका नाम नव्या स्वामी है | बता दे नव्या तेलुगु टीवी सीरियल की बड़ी जानी मानी एक्ट्रेस है | इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये दी |



नव्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था | इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वे कोरोना से संक्रमित पायी गयी है | उन्होंने बताया कि उन्हें अपने लक्षणों सिर दर्द और थकान से इसका पता चला | उन्हें तीन चार दिन से इसकी शिकायत हो रही थी, इसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें कोरोना की जाँच कराने को कहा |


इसके बाद जब उन्होंने कोरोना की जाँच कराई तो इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी | उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि वे डॉक्टर की सलाह ले रही है और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है | वे दवाई और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जरुरी डाइट ले रही है |


उन्होंने अपने वीडियो में अपने करीबियों और दोस्तों से कहा कि वे जिनसे भी मिली थी, वे सभी अपने आप को आइसोलेट कर ले | और कोरोना से जुड़े कोई लक्षण दिखाई दे तो जांच अवश्य करवाए | साथ ही उन्होंने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है, लोग इससे जुडी नकारात्मक बाते और अफवाह फैलाते है, उनकी बातो पर ध्यान ना दे |

नव्या ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब उनकी कोरोना की रिपोर्ट आयी थी | तब वे सेट पर थी, उन्हें जब पता चला कि वे कोविद 19 पॉजिटिव है, तो वे रोने लग गयी थी | हालाँकि अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है | नव्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर