Category Archives:  Spiritual

राशिफल 5 जुलाई 2020: आज है चंद्रग्रहण, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

Jul 04 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में आज उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे | आज किसी घरेलु काम में उलझ सकते है | सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा, हालाँकि खर्चो में बढ़ोतरी चिंतित कर सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि किसी बात को लेकर आप ख़ुशी महसूस करेंगे | ऑफिस में काम में आपको सहकर्मी की मदद लेनी पड़ सकती है | परिवार का माहौल सुख देगा | जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे | रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | कामकाज को लेकर आज अच्छे नतीजे मिलेंगे, जिनसे आप संतुष्ट नजर आएंगे | आज आपके मन में कोई नया व्यापार प्रारम्भ करने का विचार आ सकता है, आप इसे मित्र के साथ शेयर कर सकते है | जीवनसाथी के चल रहा तनाव दूर होने वाला है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन कमजोर रहेगा | आमदनी में कमी आपका ध्यान खींच सकती है, हालाँकि आप चिंता ना करे | आज किसी बने बनाये काम में अचानक रुकावट पैदा होने की आशंका है, सावधान रहे | इस राशि के प्रेम जीवन वाले जातको को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कार्यो में मनमुताबिक नतीजे मिलने से आप प्रसन्न होंगे | इस राशि के व्यापारी आज कोई बड़ी डील कर सकते है | इस राशि के जो जातक प्रेम में है, वे आज प्रिय के लिए कुछ नया कर सकते है | आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप परिवार के साथ समय बिताएंगे, इससे आपको परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी अहसास होगा | कोई बड़ा फैसला लेने के मामले आज का दिन शुभ नहीं है | आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आज शाम के समय किसी पुराने दोस्त से मुलाकात करके आप अच्छा महसूस करेंगे | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को शुभ समाचार मिलने वाला है | आज प्रेम जीवन सुकूनभरा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ है | परिवार के साथ समय बीतने चाहते है, तो आज का दिन बेहद अच्छा है | आज सुख सुविधा की कोई चीज खरीद सकते है | अचानक से किसी काम से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है | अपनी सुरक्षा का ख्याल रखे | दाम्पत्य जीवन के मामले में दिन कमजोर रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप कोई बाद निर्णय ले सकते है, हालाँकि इसमें एक बार बड़ो की राय ले तो अच्छा है | आज ऑफिस में काम अधिक रहेगा, लेकिन आप समय रहते निपटा लेंगे | प्रेम जीवन जीने वाले जातको को अपने बारे में घर पर बात करने की जरूरत है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन कमजोर है | घर में किसी काम को लेकर खर्चे बढ़ सकते है, आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है | इस राशि के जातक नौकरी बदलने की सोच रहे है, उन्हें जल्द ही अच्छा मौका मिलने वाला है | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | आमदनी में वृद्धि होने की ख़ुशी आपके चहरे से झलकेगी | हालाँकि आज सेहत के मामले में दिन कमजोर है, सिर दर्द की समस्या हो सकती है | आज जीवनसाथी से मिली कोई राय बेहद लाभदायक साबित हो सकती है | आध्यात्म की ओर झुकाव महसूस करेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज काम में मन लगेगा, जिस वजह से आप लंबित कामो को आज पूरा कर लेंगे | आज पिताजी आपसे किसी जरुरी मुद्दे पर बात कर सकते है | आज किसी मित्र से बहस होने की सम्भावना है, आप अपने पर काबू रखे | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर