Category Archives:  Entertainment

नहीं रहे बॉलीवुड के 'सुरमा भोपाली', गम में डूबा बॉलीवुड

Jul 08 2020

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड के जाने माने कलाकार और लोगो पर अपनी अलग छाप छोड़ने वाले जगदीप नहीं रहे | 8 जुलाई की रात को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, उनकी उम्र 81 साल थी | जगदीप की पहचान एक हास्य कलाकार के रूप में थी | वैसे जगदीप को उनके इस नाम से कम ही लोग जानते है, दुनिया उन्हें 'सुरमा भोपाली' के नाम से जानती है |


जगदीप का करियर शानदार रहा | उन्होंने 400 से भी ज्यादा फिल्मो में काम किया | बता दे उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था | हिंदी फिल्मो में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया | लेकिन रमेश सिप्पी की फिल्म शोले ने उन्हें सुरमा भोपाली नाम दे दिया |



उन्होंने अपनी कई फिल्मो में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा | लेकिन सुरमा भोपाली के किरदार और नाम ने उन्हें जो शोहरत दी | वो कोई और नहीं दे सका, बता दे उन्हें विदेशो में इसी नाम से पहचाना जाता था |


उनके करियर की बात करे तो, इसकी शुरुआत बचपन में ही हो गयी थी | उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1951 में आयी फिल्म 'अफसाना' से की थी | इस फिल्म में उन्होंने बाल कलाकार के रूप में नजर आये थे |


जानकारी के लिए बता दे बॉलीवुड के जाने माने एक्टर जावेद जाफरी उनके ही बेटे है | कलाकार जगदीप के 3 बेटे और 3 बेटियां है | इसके अलावा हाल ही में उनके पोते मीजान जाफरी जो कि जावेद जाफरी के बेटे है, उन्होंने 'मलाल' फिल्म से डेब्यू किया था |

वैसे ये साल मनोरंजन जगत के लिए बड़ा ही मनहूस साबित हुआ है | इस साल मनोरंजन जगत के शानदार सितारों इरफ़ान खान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, वाजिद खान, सरोज खान और अब जगदीप ने इस दुनिया को अलविदा कहा | इन सितारों का जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर