Category Archives:  Entertainment

फिल्म कलयुग में नजर आयी ये एक्ट्रेस कभी दिखती थी ऐसी, लेकिन अब....

Jul 09 2020

Posted By:  Sunny

साल 2005 में आयी फिल्म 'कलयुग' आपको याद होगी | याद नहीं है तो बता दे मशहूर गाना 'जिया धड़क धड़क जाए...' इसी फिल्म का था | इस फिल्म में कुणाल खेमू और स्माइली सूरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आये थे | कुणाल खेमू का करियर तो ठीकठाक रहा, लेकिन स्माइली का करियर कुछ खास नहीं रहा  |


स्माइली फिल्मो में अपना करियर चमकाने में असफल रही | जिसकी वजह से वे डिप्रेशन का शिकार हो गयी और फिल्मो से पूरी तरह दूर हो गयी | तो चलिए जानते है, वे आजकल कहा है? और क्या कर रही है ?


स्माइली का जन्म 1983 में मुंबई में हुआ था | बता दे वे बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर मोहित सूरी की बहन है | इतना ही नहीं स्माइली का भट्ट परिवार से भी बड़ा नाता है | स्माइली डायरेक्टर महेश भट्ट की भांजी है और आलिया भट्ट, पूजा भट्ट की कजिन सिस्टर है |




स्माइली ने साल 2005 में आयी फिल्म कलयुग से डेब्यू किया था | इस फिल्म को उनके भाई मोहित सूरी ने ही डायरेक्ट किया था | बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कामयाब रही, लेकिन फिल्म की एक्ट्रेस स्माइली को इसका फायदा नहीं मिला | इसके बाद स्माइली 'ये है मेरा इंडिया', 'तीसरी आँख', 'क्रूक' और 'क्रैकर' में नजर आयी | इसके अलावा वे टीवी सीरियल जोधा अकबर में भी नजर आयी थी |


लेकिन इन सबके बावजूद भी स्माइली को फिल्मो में सफलता नहीं मिली | इसके बाद साल 2014 में स्माइली ने Vineet Bangera से शादी की थी | लेकिन शादी के 2 साल बाद ही उनके पति उनसे अलग हो गए | अपने करियर और निजी जिंदगी में मिली असफलता को लेकर स्माइली परेशान रहने लगी थी |


उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता और दादी का निधन हो गया था | इस हादसे से वो टूट गयी थी, वे परेशान थी और डिप्रेशन में चली गयी थी |


इसके बाद स्माइली ने अपने आपको उबारने और व्यस्त रखने का फैसला किया | उन्होंने पोल डांस सीखा, बता दे इन दिनों वे पोल डांसर के रूप मे जानी जाती है | वैसे अपनी पहली फिल्म के समय स्माइली काफी फिट और स्लिम थी | लेकिन अब उनका वजन बढ़ चूका है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर