Category Archives:  Entertainment

TV एक्ट्रेस हुई ज्यादती का शिकार, आरोपी ने वीडियो बना वायरल करने की दी धमकी

Jul 10 2020

Posted By:  Sunny

पश्चिम बंगाल की एक 26 वर्षीय अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है | अपने साथ हुई इस ज्यादती की खबर अभिनेत्री ने खुद पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है  | ऐसे में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और अभिनेत्री की जाँच करवाई | जानकारी के अनुसार पीड़ित अभिनेत्री 'साथ भाई चम्पा' जैसे कई सीरियल में काम कर चुकी है |


जानकारी के अनुसार दुष्कर्म करने वाला शख्स उसका परिचित ही है | 5 जुलाई को एक्ट्रेस अपने फ्लैट में अकेली थी | तब वह परिचित उनके पास आर्थिक मदद लेने के बहाने से आया था | ऐसे में एक्ट्रेस को अकेले देखकर आरोपी ने दुष्कर्म को अंजाम दिया | बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अकेली ही रहती है |



अभिनेत्री ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया | और उसे धमकाते हुए चुप रहने को कहा | उसने अभिनेत्री को धमकाया कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो वो वीडियो वायरल कर देगा | हालाँकि अभिनेत्री ने समझदारी दिखते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी |


मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है | आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है | पुलिस ने बताया कि आरोपी कोई व्यवसायी है और एक्ट्रेस का परिचित है | पुलिस के अनुसार उन दोनों में प्रेम-प्रसंग की जानकारी भी सामने आयी है |

पीड़ित एक्ट्रेस पश्चिम बंगाल के नादिया की रहने वाली है | वह मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर बनाने के लिए कोलकाता में रहती है | जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस और आरोपी के अच्छे संबंध थे | लेकिन दोनों में कुछ मतभेदों के चलते संबंध बिगड़ गए | इसके बाद लॉक डाउन के दौरान आरोपी ने फेसबुक से एक्ट्रेस को मैसेज किया और मिलने को कहा | लेकिन एक्ट्रेस ने मना कर दिया, फिर आरोपी ने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति और व्यापर में नुकसान की बात कही | इसके बाद एक्ट्रेस ने उसे अपने घर बुलाया, इसके बाद आरोपी ने एक्ट्रेस के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर