Category Archives:  Entertainment

अपनी पहली फिल्म से सुपरस्टार बन गए थे ये सितारे, लेकिन इसके बाद किस्मत ने छोड़ दिया साथ

Jul 10 2020

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड की सबसे बड़ी सच्चाई यह है कि यहाँ कोई सितारा लम्बे समय तक अपनी चमक बनाए रखने में अक्षम है | बॉलीवुड के लिए कहावत भी मशहूर है कि स्टार बनना आसान है, लेकिन स्टारडम कायम रखना मुश्किल है |  आपको ऐसे बहुत कम सितारे देखने को मिलेंगे, जो अपने करियर की शुरुआत से अब तक अपनी चमक बनाये रखने में कामयाब हुए है | आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों से मिलवाने जा रहे है, जो आते ही बॉलीवुड पर छा गए थे | लेकिन कुछ ही समय में उनकी चमक फीकी पड़ गयी |

राहुल रॉय


1990 में आयी फिल्म 'आशिकी' से राहुल रॉय ने डेब्यू किया था | ये जबरदस्त सुपरहिट रही थी, हालांकि ये फिल्म इतनी हिट होगी | इस बात का अंदाजा राहुल रॉय को भी नहीं था | लेकिन इसके बावजूद राहुल को इंडस्ट्री में सफलता नहीं मिली | इसके चलते वे धीरे धीरे इंडस्ट्री से गायब हो गए |

अमीषा पटेल


अमीषा बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक है | उन्होंने साल 2000 में 'कहो ना प्यार है' से डेब्यू किया था, ये फिल्म सुपरहिट रही थी | इसके बाद साल 2001 में उन्होंने सनी देओल के साथ 'गदर: एक प्रेम कथा' में काम किया | ये फिल्म भी सुपरहिट रही | लेकिन दो हिट देने के बाद भी अमीषा अपने करियर को सफलता की सीढ़ी नहीं चढ़ा पाया |



अनु अग्रवाल


'आशिकी' में राहुल रॉय के साथ डेब्यू करने वाली अनु अग्रवाल आज गुमनामी की जिंदगी जी रही है | पहली फिल्म के बाद वे रातोरात स्टार बन गयी थी | इसके बाद साल 1999 में उनका एक एक्सीडेंट हो गया था | जिसमे उनकी याददाश्त चली गयी थी, वे 1 महीने तक कोमा में थी | इसके बाद उन्हें कभी पर्दे पर नहीं देखा गया |

कुमार गौरव


मशहूर एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार कुमार गौरव ने 1981 में 'लव स्टोरी' से डेब्यू किया था | ये फिल्म सुपरहिट रही थी, अपनी पहली ही फिल्म से कुमार गौरव बॉलीवुड पर छा गए थे | हालाँकि इसके बाद उन्होंने कई फिल्मे की, लेकिन कोई उन्हें पहले सी सफलता ना दिला सकी | आज वे सालो से बॉलीवुड से दूर है |

भाग्यश्री


'मैंने प्यार किया' से डेब्यू करने वाली भाग्यश्री की ये फिल्म सुपरहिट रही थी | इस फिल्म से वे स्टार बन गयी थी | सबको लगने लगा था, कि वे उस जमाने की एक्ट्रेसेस की छुट्टी कर देगी | लेकिन ऐसा नहीं हुआ, शादी के बाद उनका करियर पूरी तरह थम गया | आज वे फिल्मो से पूरी तरह दूर है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर