Category Archives:  News

यहाँ जमकर बिक रहा है 'मास्क पराठा', लोगो में फ़ैल रही है जागरूकता

Jul 10 2020

Posted By:  Sunny

दुनिया में कोरोना वायरस अपना प्रकोप बढ़ता जा रहा है | हमारे देश भारत में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है | ऐसे में सरकार लोगो में इसके खिलाफ जागरूकता लाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है | साथ ही कई समझदार लोग ही अपने तरीको से लोगो को जागरूक कर रहे है |


ऐसे में लोगो में जागरूकता फैलाने का एक बड़ा ही अनोखा तरीका सामने आया है | तमिलनाडु में लोगो को मास्क का महत्व बताने और जागरूकता फ़ैलाने के लिए मास्क परांठे बेचे जा रहे है |


तमिलनाडु के मदुरै में एक रेस्टोरेंट ने लोगो के बीच जागरूकता फ़ैलाने का जिम्मा उठाया है | इसके लिए रेस्टोरेंट ने बेहद ही अनोखा तरीका सोचा और मास्क परांठा बनाया | इसके बाद ये परांठा लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया |




रेस्टोरेंट के इस प्रयोग से रेस्टोरेंट की बिक्री में भी वृद्धि हो गयी है | लोग इस रेस्टोरेंट की बाते कर रहे है और इस मास्क परांठा का आनंद लेने के लिए रेस्टोरेंट पहुंच रहे है | इतना ही नहीं लोग इसकी फोटोज भी जमकर शेयर कर रहे है |


सोशल मीडिया पर इस रेस्टोरेंट के मास्क परांठो की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है | ऐसे में रेस्टोरेंट के मालिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने देखा कि लोग मास्क लगाने को लेकर जागरूक नहीं है | वे इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे है | इसीलिए उन्होंने लोगो के बीच जारूकता लाने के लिए ये कदम उठाया |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर