Category Archives:  Entertainment

जब पब्लिक के सामने असल में रो पड़े थे ये 5 सितारे...

Jul 11 2020

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड के अधिकतर सितारे अपनी निजी जिंदगी को लेकर चुप रहते है | वे पब्लिक में भी अपनी भावनाओ को व्यक्त नहीं करते है, वे लोगो के सामने हमेशा हसते हुए नजर आते है | हालाँकि बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे भी है, जो अपनी भावनाओ को लोगो के सामने जाहिर करने में बिलकुल नहीं झिझकते | आज हम आपको स्टार्स के कुछ ऐसे ही पलो के बारे में बताने जा रहे है, जिनमे वो लोगो के सामने रो दिए थे  |

दीपिका पादुकोण


दीपिका पादुकोण अक्सर मानसिक स्वास्थ्य पर बात करती नजर आती है | आज दीपिका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस है, लेकिन एक समय ऐसा था | जब दीपिका डिप्रेशन से गुजर रही थी | कई बार दीपिका को अपने डिप्रेशन के बारे में बात करते हुए रोते देखा गया है |

आलिया भट्ट


आलिया की बहन शाहीन फिल्मो से दूर है | शाहीन को लगा करता था कि वो टैलेंटेड नहीं है, वे सूंदर नहीं है | अपने को इस नजरिये से देखने की वजह से शाहीन कम उम्र में ही डिप्रेशन का शिकार हो गयी थी | एक कार्यक्रम में शाहीन के बारे में बात करते हुए आलिया रो पड़ी थी |



आमिर खान


बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान को कई बार पब्लिक स्टेज पर रोते देखा गया है | रियलिटी शो सत्यमेव जयते में भी वे कई बार लोगो की जिंदगी की कहानी सुन रो पड़े थे |

धर्मेंद्र 


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इंडिआज गॉट टैलेंट के मंच पर पहुंचे थे | इस शो में एक प्रस्तुति को देखकर धर्मेंद्र भावुक हो गए थे | सोशल मीडिया पर अपने फैंस से रूबरू होते समय अक्सर धर्मेंद्र भावुक हो जाते है |

रणवीर सिंह


बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस और एनर्जी को लेकर जाने जाते है | उन्हें हमेशा हँसते और उत्साह से भरे ही देखा गया है | लेकिन जब रणवीर रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 पर पहुंचे थे | तब एक प्रतियोगी की परफॉर्मेंस देख अपने आंसू नहीं रोक पाए थे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर